एलआईसी की स्कीम लेना चाहते हैं, तो इस खास प्लान के बारे में जानिए। हर महीने बस 420 रुपये देने होंगे और फायदा ही फायदा मिलेगा। आपका पूरा परिवार सुरक्षित हो जाएगा।
विज्ञापन
2 of 6
investment
परिवार के सभी सदस्यों की सुरक्षा की टेंशन है तो एलआईसी का अनमोल जीवन 2 टर्म इंश्योरेंस प्लान आपके लिए ही है। इस प्लान के तहत, अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु पॉलिसी अवधि के दौरान हो जाती है, तो नॉमिनी को पूरी बीमा रकम का भुगतान कर दिया जाएगा। हालांकि यह टर्म प्लान है, जिसके चलते किसी तरह का मैच्योरिटी लाभ नहीं मिलता।
विज्ञापन
3 of 6
धन निवेश
ऐसे होगा प्रीमियम
प्लान के तहत, अगर आपकी उम्र 30 साल है तो पॉलिसी की टर्म 20 लाख रुपये होगी और सम एश्योर्ड 15 लाख रुपये का होगा। सालाना प्रीमियत 5,345 रुपए होगा। छह महीने का 2,727 रुपए और हर रोज का खर्च मात्र 14 रुपए और पूरे परिवार की सुरक्षा।
4 of 6
investment
ये फायदे होंगे
पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसी धारक की मृत्यु होने पर उसके नॉमिनी को पूरी रकम का भुगतान किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत कोई मैच्योरिटी लाभ नहीं मिलता। आपकी टैक्सेबल सैलरी से हर साल जीवन बीमा के 1,50,000 रुपए तक के प्रीमियम भुगतान पर आयकर की धारा 80C के तहत छूट दी जाती है। वहीं, नॉमिनी को मिली राशि पर भी आयकर की धारा 10 (10D) के तहत करमुक्त होती है।
विज्ञापन
5 of 6
investment
इस प्लान के तहत अगर आप प्रीमियम का भुगतान रोक देते हैं तो आपको बकाया प्रीमियम भरने के लिए 30 दिन का अतिरिक्त समय दिया जाता है। अगर आपने इसके बाद भी प्रीमियम का भुगतान नहीं किया तो आपकी पॉलिसी और उस पर मिलने वाले सभी लाभ बंद हो जाते हैं।
आप अपनी रुकी हुई पॉलिसी को रिवाइव कर सकते हैं। इसके लिए आपको अंतिम भरे हुए प्रीमियम से 2 साल के अंदर बकाया प्रीमियम का भुगतान करना होगा। इस प्लान के तहत आप अपनी पॉलिसी सरेंडर नहीं कर सकते। ऐसे में आपको कोई सरेंडर राशि नहीं मिलेगी।