अंतर्राष्ट्रीय पहलवान गीता फौगाट शादी के बंधन में बंध गई। पहलवान पवन के साथ उन्होंने 7 नहीं बल्कि 8 फेरे लिए। इसके पीछे वजह बेहद खास।
विज्ञापन
2 of 8
शादी के बंधन में बंधी पहलवान गीता फौगाट
आठवां फेरा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कैम्पेन के लिए लिया। भिवानी जिले के चरखी दादरी की उत्सव वाटिका में हुए भव्य विवाह समारोह में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और दंगल मूवी की स्टारकास्ट समेत पूरी टीम शामिल हुई। अंतरराष्ट्रीय पहलवानों सहित कई राजनेताओं ने भी शिरकत की। महिला पहलवान साक्षी मलिक लड़की की तरफ से तो सुशील कुमार बारात के साथ विवाह स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 8
शादी के बंधन में बंधी पहलवान गीता फौगाट
शादी को लेकर पिछले सप्ताह भर से दोनों परिवारों की तरफ से तैयारियां जोरों पर थीं। गीता ने बंगलूरू से डिजाइन करवाया गुलाबी रंग का लहंगा-चोली पहना तो पवन ने क्रीम कलर की इंडोवेस्टर्न ड्रेस पहनी। वरमाला की रस्म के लिए गीता जहां पालकी में बैठकर स्टेज तक पहुंची तो वहीं पवन ने पैदल चलकर स्टेज तक की दूरी तय की। रात करीब पौने दस बजे फेरों की रस्म शुरू की गई जिसमें मंडप के चारों तरफ से पुष्प वर्षा हुई।
4 of 8
शादी के बंधन में बंधी पहलवान गीता फौगाट
शादी समारोह के रीति-रिवाज व तमाम रस्में पूरी करने के बाद मध्यरात्रि पवन अपनी दुल्हनियां गीता को ओडी कार में लेकर गए। लाइफ टाइम गुरु द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता महाबीर पहलवान की बड़ी बेटी पहली भारतीय महिला ओलंपियन पहलवान गीता फौगाट के समारोह को लेकर उत्सव वाटिका को आलीशान ढंग से सजाया गया। नीम झड़ाई, जूता छुपाई की रस्म गीता की बहनों बबीता, रितू, संगीता और विनेश ने पूरी की।
विज्ञापन
5 of 8
शादी के बंधन में बंधी पहलवान गीता फौगाट
समारोह में इनेलो नेता अभय चौटाला और भाजपा से भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह ने शिरकत कर वर-वधू को अपना आशीर्वाद दिया। शादी समारोह में पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजामात किए गए थे। फिर भी दादरी-भिवानी मुख्यमार्ग पर बारात के पहुंचने के बाद लगी गाड़ियों की करीब एक किलोमीटर तक कतार के चलते करीब एक घंटे तक ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन
6 of 8
गीता फौगाट की शादी में पहुंचे आमिर खान
आमिर खान दोपहर 12 बजे ही चार्टर प्लेन से भिवानी पहुंचे। उसके बाद वे वाया रोड बलाली गांव पहुंचे। इस दौरान आमिर खान हरियाणवी परिधान (कुर्ता-पाजामा व लाल पगड़ी) में नजर आए। गीता के घर पहुंचकर उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें उन्होंने गीता के तोहफे का ऐलान किया। उन्होंने गीता को अपनी मूवी दंगल शादी के तोहफे के रूप में दे दी।
विज्ञापन
7 of 8
शादी के बंधन में बंधी पहलवान गीता फौगाट
आमिर ने कहा कि हम गीता के लिए जो गिफ्ट लेकर आए हैं, उम्मीद है वह सभी को पसंद आएगा। यूं तो हम कई गिफ्ट लाए, लेकिन असली गिफ्ट तो महावीर जी के जीवन पर बनी फिल्म होगी, जो अगले महीने रिलीज हो रही है। बाकी मेरी सारी मनी तो बैंक में है, मैं तो यहां बेटी को आशीर्वाद देने आया था। उन्होंने कहा कि वे गीता की शादी को लेकर काफी खुश हैं और इन पलों को एन्जॉय कर रहे हैं।
कौन है गीता का दूल्हा: पहलवान बेटी के दूल्हे पवन दिल्ली के नांगल ठाकरान के रहने वाले हैं। उन्होंने 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में 86 किग्रा. भार वर्ग में ब्रॉज मेडल जीता था। आजकल पवन रियो ओलंपिक के बाद होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में जुटे हैं। गीता ने बताया कि करीब एक साल पहले एक रेसलिंग चैंपियनशिप के दौरान पवन से उनकी मुलाकात हुई थी। तभी से दोनों एक दूसरे के करीब हैं।