फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोधियों को अमित शाह का जवाब, बोले- सर्जरी के बाद दर्द तो सहना ही पड़ेगा

Mon, 21 Nov 2016 04:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
विरोधियों को अमित शाह का जवाब - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कहा है कि पीएम मोदी ने सर्जरी की है और इसका फायदा जल्द देश के गरीब और मध्यम वर्ग लोगों को आगामी दिनों में मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 9
विरोधियों को अमित शाह का जवाब
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि 500 और एक हजार रुपये के नोट बंद होने से लोगों को बैंकों की लाइन में खड़े होकर परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन डाक्टर जब आपरेशन करता है तो उसके बाद शरीर पर पट्टियां लगती हैं और कुछ दिन तक जख्म पर दर्द रहता है, लेकिन बाद में पूरा जीवन स्वस्थ रहता है। 
विज्ञापन

3 of 9
विरोधियों को अमित शाह का जवाब
उसी तरह से काला धन अर्थव्यवस्था के लिए कैंसर बन गया था। जिसकी पीएम मोदी ने सर्जरी की है और इसका फायदा जल्द देश के गरीब और मध्यम वर्ग लोगों को आगामी दिनों में मिलेगा।अमित शाह ने यह बात रविवार को सेक्टर-27 स्थित रामलीला ग्राउंड में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। 

4 of 9
विरोधियों को अमित शाह का जवाब
इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों की तुलना सांप, नेवेले, चूहा, बिल्ली और अन्य जीव जंतुओं से की। उन्होंने कहा कि जब बाढ़ आती है तो ये जीव- जंतु बचाव के लिए ऊपर छत पर चढ़ जाते हैं। उस समय सांप नेवेले पर और नेवला सांप पर हमला नहीं करता है। शाह ने कहा कि उस तरह से सभी दल अब छत पर चढ़ गए हैं और नोटबंदी की बाढ़ के निकलने का इंतजार कर रहे हैं। जनता कांग्रेस, सपा, बसपा और ममता को भलीभांति पहचान गई हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
विरोधियों को अमित शाह का जवाब
शाह ने कहा कि 7 नवंबर से पहले ये सभी दल काले धन पर मोदी सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग करते थे, लेकिन अब जब कार्रवाई कर दी तो उनमें हाय तोबा मच गई है। पीएम के इसी कदम के कारण ही इस समय आतंकवादी, माओवादी संगठन और ड्रग्स माफिया निर्धन हो गए हैं। पाकिस्तान से आने वाली फर्जी नोट एक मिनट में रद्दी हो गए हैं। जिन लोगों ने लाखों करोड़ों का काला धन छुपाकर रखा था वह भी रद्दी हो गया है।
विज्ञापन

6 of 9
विरोधियों को अमित शाह का जवाब
भाजपा अध्यक्ष ने सम्मेलन में राहुल गांधी को बार बार बाबा कहकर घेरा। शाह ने कहा कि राहुल बाबा इधर उधर घूम कर कह रहे हैं कि ढाई साल में देश में क्या फर्क पड़ गया है लेकिन राहुल बाबा को वह बताना चाहते हैं कि इसी ढाई साल में पहली बार देश को बोलने वाला प्रधानमंत्री मिला है जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में 10 साल ऐसा प्रधानमंत्री रहा जिसकी आवाज सिर्फ राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी ने ही सुनीं। इस ढाई साल के कार्यकाल में मोदी सरकार और उनके एक मंत्री पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है, जबकि यूपीए-1 और 2 की सरकार को घपलों की सरकार के नाम से जानते हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
विरोधियों को अमित शाह का जवाब
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 12 लाख करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। शाह ने कहा कि यूपीए सरकार ने अंतरिक्ष, पाताल, आसमान और समुद्र से जुड़े हर तरह के घोटाले अपने कार्यकाल में किए। उन्हें राहुल गांधी पर नहीं उनके अनुभवी सलाहकारों पर हैरानी हो रही है कि वे राहुल बाबा को क्या सलाह दे रहे हैं। काला धन अर्थव्यवस्था के लिए नासूर बन गया था। हमारी सरकार ने इसे खत्म किया है। 

8 of 9
विरोधियों को अमित शाह का जवाब
वह राहुल गांधी को बताना चाहते हैं कि कांग्रेस के कार्यकाल में फौज के जवानों का खूब अपमान हुआ।उनके सिर काट दिए जाते थे लेकिन दिल्ली में बैठी सरकार पर कोई असर नहीं पड़ता था। शाह ने कहा कि राहुल बाबा को भाजपा सरकार का के ढाई साल के कार्यकाल का आपको इसलिए भी पता नहीं चलेगा क्योंकि आपकी आंखों  पर इटैलियन चश्मा लगा हुआ है। 
विज्ञापन

9 of 9
विरोधियों को अमित शाह का जवाब
यूपीए सरकार में गोलाबारी शुरू पाकिस्तान करता था और बंद भी वहीं करता था, लेकिन सरकार ने गोली चलाने के फौज को आदेश नहीं दिए थे। जब तक आदेश आते थे तब तक पाकिस्तान गोलीबारी समाप्त कर चुका होता था। लेकिन अब भाजपा की सरकार में मोदी ने निर्देश दिए हैं कि अगर पाकिस्तान गोलीबारी करता है तो गोले बरसा दो ऐसे में अब गोलीबार भारत ही समाप्त करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें