श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के बाद पंजाब में अब श्रीमद्भागवत गीता की बेअदबी की गई। पन्ने फाड़कर बिखेर दिए गए। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
अब लुधियाना में श्रीमद्भागवत गीता की बेअदबी, देखिए तस्वीरें
2 of 9
घटना लुधियाना के चंद्र नगर इलाके में हुई। करीब एक-डेढ़ किलोमीटर इलाके में लोगों ने हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता और अन्य धार्मिक ग्रंथों के पन्ने बिखरे हुए देखे। लोगों ने पन्नों को पूरे सम्मान से एकत्रित कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
अब लुधियाना में श्रीमद्भागवत गीता की बेअदबी, देखिए तस्वीरें
3 of 9
डीसीपी नरेंद्र भार्गव के नेतृत्व जांच कर रही पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करवाई। फुटेज में 12-13 वर्ष चार बच्चे पवित्र ग्रंथों के पन्ने फाड़ कर गलियों में बिखेरते हुए जा रहे हैं।
अब लुधियाना में श्रीमद्भागवत गीता की बेअदबी, देखिए तस्वीरें
4 of 9
पुलिस कमिश्नर ने प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया है कि बच्चों ने धार्मिक पुस्तकों को फाड़ कर गली में बिखेरने की वारदात को अनजाने में अंजाम दिया है। बच्चों को बाल सुधार गृह में भेजा गया है।
विज्ञापन
अब लुधियाना में श्रीमद्भागवत गीता की बेअदबी, देखिए तस्वीरें
5 of 9
हुआ यूं कि चंद्र नगर में प्रभात फेरी के साथ चल रहे अश्वनी कुमार ने रास्ते में संस्कृत में लिखे पन्ने सड़क पर बिखरे देखे। लोगों ने पन्ने उठाए तो पता चला कि ये भागवत गीता, रामायण एवं अन्य धार्मिक ग्रंथों के हैं। इस पर पुलिस के अलावा बजरंग दल और हिंदू संगठनों को सूचित किया गया।
विज्ञापन
अब लुधियाना में श्रीमद्भागवत गीता की बेअदबी, देखिए तस्वीरें
6 of 9
देखते ही देखते इलाके में हिंदू संगठनों के तमाम नेता जमा हो गए। घटना को लेकर लोगों में काफी रोष था। धार्मिक ग्रंथों के पावन पन्ने ग्रीन पार्क, दीप नगर, चंद्र नगर, सिविल सिटी, निधान सिंह नगर, काली माता मंदिर तक बिखरे पड़े थे।
विज्ञापन
अब लुधियाना में श्रीमद्भागवत गीता की बेअदबी, देखिए तस्वीरें
7 of 9
पुलिस कमिश्नर परमराज सिंह उमरानंगल ने कहा कि जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो रविवार की शाम करीब छह-सात बजे चार बच्चे रास्ते में पन्ने बिखरते नजर आए। पुलिस ने चारों बच्चों की तलाश कर उन्हें काबू कर लिया। चारों बच्चों की उम्र 12 साल के करीब है। चारों झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले हैं। बच्चों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
अब लुधियाना में श्रीमद्भागवत गीता की बेअदबी, देखिए तस्वीरें
8 of 9
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस की अगुवाई में बच्चों से पूछताछ की गई। बच्चों ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना दंडी स्वामी मंदिर में जाते हैं। वहां से उन्होंने धार्मिक पुस्तकें उठा ली थी और पार्क में ले जाकर उसके पन्ने फाड़ दिए। उसके बाद पन्नों को लिफाफे में डाल कर गलियों में बिखेरते चले गए।
अब लुधियाना में श्रीमद्भागवत गीता की बेअदबी, देखिए तस्वीरें
9 of 9
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि उक्त बच्चे अक्सर किताबों के पन्ने फाड़ कर बिखेरते जाते हैं। बच्चों को श्रीमद्भागवत गीता और अन्य धार्मिक पुस्तकों के बारे में कुछ पता नहीं था। उन्होंने अनजाने में इस वारदात को अंजाम दिया है।