फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं, जरूर पढ़ें ये गुड न्यूज

Tue, 21 Jul 2015 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने वालों के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नया फरमान जारी किया है। इससे काफी राहत मिलेगी। जानिए क्या है फरमान?
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं, जरूर पढ़ें ये गुड न्यूज

2 of 9
आरबीआई (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) के नए फरमान के तहत अब क्रेडिट कार्ड का भुगतान देरी से करने पर बैंक अतिरिक्त चार्ज नहीं लगा सकेंगे। अब ग्राहक को ड्यू डेट के बाद भी पेमेंट के लिए कुछ अतिरिक्त दिन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं, जरूर पढ़ें ये गुड न्यूज

3 of 9
आरबीआई ने बिलिंग नियमों को कड़ा करते हुए बैंकों को निर्देश जारी किए हैं कि वह क्रेडिट कार्ड यूजर्स पर देरी से भुगतान के लिए तभी जुर्माना लगाएं या इसकी क्रेडिट सूचना कंपनियों को तभी रिपोर्ट करें, जब भुगतान तीन महीने से अधिक समय से बकाया हो।

क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं, जरूर पढ़ें ये गुड न्यूज

4 of 9
रिजर्व बैंक के प्रवक्ता के अनुसार बैंक किसी क्रेडिट कार्ड होल्डर को तब तक नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (एनपीए) घोषित नहीं कर सकते हैं, जब तक न्यूनतम बकाया राशि की अदायगी पेमेंट डेट से 90 दिन के अंदर नहीं की गई हो।
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं, जरूर पढ़ें ये गुड न्यूज

5 of 9
साथ ही रिजर्व बैंक की ओर से जारी निर्देश में क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बैंकों को लचीला रुख अपनाने के लिए कहा है। इसके तहत किसी क्रेडिट कार्ड खाते के पिछले बकाया की स्थिति की गणना मंथली क्रेडिट कार्ड डिटेल में लिखित भुगतान की तारीख से गिनी जाएगी।
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं, जरूर पढ़ें ये गुड न्यूज

6 of 9
रिजर्व बैंक ने अधिसूचना में कहा है कि बैंकों के मामले में क्रेडिट कार्ड खाते को तभी एनपीए माना जाएगा, जब न्यूनतम बकाया राशि का पूर्ण भुगतान, अदायगी की तारीख के 90 दिन के अंदर न किया गया हो। निर्देश के अनुसार क्रेडिट कार्ड होल्डरों को खर्च की गई राशि की मंथली स्टेटमेंट भेजी जाए और उसमें बिल पेमेंट की तारीख का भी जिक्र हो।
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं, जरूर पढ़ें ये गुड न्यूज

7 of 9
नोट पर लिखने के कारण हर साल करोड़ों के नोट खराब होते हैं। इसके प्रति आरबीआई ने सख्ती दिखाते हुए हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें बैंकों और लोगों से नोट पर कुछ भी नहीं लिखने को कहा है।

क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं, जरूर पढ़ें ये गुड न्यूज

8 of 9
आरबीआई प्रवक्ता के अनुसार नोट के वाटरमार्क विंडो (जहां गांधी जी की एकदम हल्की फोटो जो केवल लाइट पर रखने से दिखती है) पर कुछ लोग और संस्थान जैसे बैंक या सरकारी कार्यालय संख्या, नाम या संदेश लिख देते हैं। इससे नोट खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं, जरूर पढ़ें ये गुड न्यूज

9 of 9
वाटरमार्क विंडो में एक महत्वपूर्ण सिक्योरिटी फीचर होता है। जो नकली और असली में फर्क साबित करता है। विंडो पर कुछ भी लिखने से असली-नकली नोट में फर्क पता नहीं चलता है। इसलिए लोग या संस्थान वाटरमार्क विंडो से किसी तरह की छेड़छाड़ न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें