खरखौदा के ट्रिपल मर्डर केस में तीन दिन पहले हुए गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल विवाहिता सुशीला को होश आ गया है। उसे तीन गोलियां लगी थीं।
विज्ञापन
2 of 5
सोनीपत फायरिंग में घायल महिला ने दिया बच्चे को जन्म
नौ महीने की गर्भवती सुशीला घर में घुसकर अंधाधुंध गोलियां बरसा रहे हत्यारों के सामने बहादुरी से डटी रही। आरोपियों ने पति के माथे पर एक गोली चलाई तो उसने अपना बायां हाथ बीच में अड़ाकर उसे बचा लिया। हत्यारों ने प्रेग्नेंसी होने पर भी उसे नहीं बख्शा। वे उसे तीन गोलियां मारकर फरार हो गए।
विज्ञापन
3 of 5
सोनीपत फायरिंग में घायल महिला ने दिया बच्चे को जन्म
सुशीला ने बताया कि हत्यारे एक गोली उसे मार चुके थे। दूसरी गोली माथे पर मारी तो मैने अपना हाथ अड़ा दिया। गोली हाथ चीरकर निकल गई। इससे गुस्साए हत्यारे ने मुझ पर फायर किया। गोली मुंह में लगी। मुझे कुछ नहीं सूझा। मुझे बस अपने पति को बचाना था। इसलिए उनके ऊपर गिर गई।
4 of 5
सोनीपत में परिवार के तीन सदस्यों की हत्या
इसी दौरान हत्यारे ने मेरी कमर में गोली मार दी। हत्यारे जब भागने लगे तो उन्हें पकड़ने के लिए मैं जमीन पर घिसटते हुए उनके पीछे भी दौड़ीं, लेकिन वे एक गाड़ी में बैठकर भाग गए। मैंने गाड़ी का नंबर देखने की भी कोशिश की, लेकिन बाहर तक नहीं जा सकी।
गोलीकांड में सुशीला के पति और सास-ससुर की मौत हो गई थी। हमले के वक्त सुशीला गर्भवती थी। होश में आते ही जब पुलिस उसका बयान लेने पहुंची, तब उसे परिजनों के मरने की खबर मिली। मोबाइल पर उसके नवजात बेटे की तस्वीर दिखाई गई तो सुशीला की आंखें भर आईं।