फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, ये हैं सेना के भावी जवान, करतब ऐसे कर देंगे हैरान

विज्ञापन
1 of 7
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 50वीं वाहिनी में हुई पासिंग आउट परेड में भावी जवानों के हैरतअंगेज करतबों ने हैरान कर दिया। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन

देखिए, ये हैं सेना के भावी जवान, करतब ऐसे कर देंगे हैरान

2 of 7
पंचकूला के सेक्टर-26 में हुए आयोजन में आईटीबीपी के महानिदेशक कृष्णा चौधरी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने 26 सप्ताह के प्रशिक्षण के बाद जवानों की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

देखिए, ये हैं सेना के भावी जवान, करतब ऐसे कर देंगे हैरान

3 of 7
बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को महानिदेशक ने पुरस्कृत किया। प्रशिक्षणार्थियों ने विभिन्न पीटी शो, एक्स ड्रिल, जंपिंग के अलावा कई हैरतंगेज कारनामे दिखाए।

देखिए, ये हैं सेना के भावी जवान, करतब ऐसे कर देंगे हैरान

4 of 7
इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों, उनके अभिभावकों व अधिकारियों को संबोधित करते हुए महानिदेशक ने कहा कि रेलवे विशेष सुरक्षा बल के लिए तैयार इन रंगरूटों को ड्रिल, हथियार, पीटी, जूडो की ट्रेनिंग दी गई, जिसका बेहतरीन नमूना पेश किया गया।
विज्ञापन

देखिए, ये हैं सेना के भावी जवान, करतब ऐसे कर देंगे हैरान

5 of 7
पहली बार रामगढ़ स्थित आईटीबीपी में आरपीएफ जवानों को ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनों के आवागमन या किसी आतंकी घटना से निपटने के लिए दी गई ट्रेनिंग के बारे में महानिदेशक ने कहा कि जवानों को हर तरह की सुरक्षा के लिए माकूल ट्रेनिंग दी गई है।
विज्ञापन

देखिए, ये हैं सेना के भावी जवान, करतब ऐसे कर देंगे हैरान

6 of 7
भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के डीजी कृष्णा चौधरी ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर जल्द ही 65 नए बॉर्डर ऑब्जर्वेशन पोस्ट (बीओपी) बनाए जाएंगे। सीमाओं को महफूज रखने के लिए और अधिक जवानों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, ये हैं सेना के भावी जवान, करतब ऐसे कर देंगे हैरान

7 of 7
डीजी ने कहा कि आईटीबीपी में फिलहाल काफी कम संख्या में महिला कर्मी हैं। उनका प्रतिशत डेढ़ से दो फीसदी है, जिसे बढ़ाकर पांच फीसदी किया जाएगा। इसके लिए उच्चस्तरीय बातचीत जारी है। उन्होंने बर्फीले इलाकों में पेश आने वाली चुनौतियों के बारे में कहा कि गंदगी, पानी की कमी और टॉयलेट्स की समस्या है। जल्द ही नए तरह के टॉयलेट्स बनाने की योजना है। इसमें कम पानी खर्च होगा, साथ ही बेहतर सुविधाएं भी मुहैया की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें