पाकिस्तान जाकर धर्म बदलकर शादी करने वाली भारतीय महिला के बारे में कई अहम खुलासे हुए हैं, जानकर यकीं नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
2 of 8
पाकिस्तान जाकर महिला ने की शादी
गढ़शंकर निवासी किरण बाला के पाकिस्तान जाकर धर्म परिवर्तन कर शादी करने और वापस न लौटने के मामले में जहां उसके परिजन सकते में हैं, वहीं सुरक्षा एजेंसियों में भी हड़कंप मचा है। किरण बाला के परिजनों ने पहले खुलासा किया था कि वह करीब ढाई माह से पाकिस्तान में किसी से लगातार घंटों तक बातें करती रहती थी। इससे सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों का नाकामी सामने आ रही है।
विज्ञापन
3 of 8
पाकिस्तान जाकर महिला ने की शादी
वहीं पता चलता है कि स्मार्ट फोन के जरिये आम हो चुकी तकनीक के आगे ये एजेंसियां किस कदर लाचार हो चुकी हैं। किरण के ससुर तरसेम सिंह और बेटी ने बताया था कि किरण बाला करीब ढाई माह से लगातार फोन पर ही बातें करने में लगी रहती थी। यह बातचीत रोजाना कई घंटे तक चलती थी। इतने लंबे समय तक एक सामान्य घरेलू महिला की बातचीत को एजेंसियां ट्रेस नहीं कर पाईं।
4 of 8
पाकिस्तान जाकर महिला ने की शादी
पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि उनके पास ऐसा कोई तंत्र नहीं है, जिससे सोशल मीडिया एप्स या इंटरनेट के जरिये की जाने वाली कॉलिंग को पकड़ा जा सके। फोन से किए जाने वाले किसी भी कॉल को तुरंत ट्रेस किए जाने की सुविधा तो है लेकिन इंटरनेट कॉल अमूमन अमेरिका, आस्ट्रेलिया या अन्य विभिन्न सर्वरों से कनेक्ट होते हैं। लिहाजा इनका पता चलाया जाना नामुमकिन है। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन
5 of 8
पाकिस्तान जाकर महिला ने की शादी
आखिर जत्थे में शामिल कैसे हुई महिला
गौरतलब है कि पाकिस्तान में तीर्थ यात्रा के जत्थे में जाने वाले सभी यात्रियों के नामों की सिफारिश संबंधित एसजीपीसी सदस्यों की ओर से की जाती है, लेकिन किरण के मामले में माहिलपुर व गढ़शंकर से संबंधित तीनों सदस्यों ने उसके नाम की सिफारिश किए जाने से साफ इनकार किया है। अगर एसजीपीसी सदस्यों ने उसके नाम की सिफारिश नहीं की तो उसे जत्थे में जगह कैसे मिल गई।
विज्ञापन
6 of 8
पाकिस्तान जाकर महिला ने की शादी
ससुर बोले, नहीं पता कहां से आए उसके पास पैसे
आखिर किरण जो खुद कोई कारोबार नहीं करती थी, उसके पास पाकिस्तान यात्रा का खर्च उठाने के लिए पैसे तक नहीं थे। उसके ससुर तरसेम ने बताया था कि जब उन्होंने किरण से पाकिस्तान जाने की यात्रा के खर्च के बारे में पूछा था तो उसका कहना था कि उसके पास पैसे हैं। लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि उसके पास पैसे कहां से आए। सूत्रों के अनुसार किरण के खाते में हाल ही में पैसे बैंक ट्रांसफर के द्वारा डाले गए थे। ऐसा पहले भी एक-दो बार हुआ था।
विज्ञापन
7 of 8
call
हर एक व्यक्ति पर निगाह नहीं रखी जा सकती
इसके साथ ही पाकिस्तान जाने से पहले पुलिस द्वारा की गई वेरिफिकेशन भी संदेह के घेरे में आ जाती है। किरण के पाकिस्तान में शादी और उससे पहले ही होती रही बातचीत संबंधी खुलासा होने के बाद उसकी पुलिस वेरिफिकेशन करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों में भी हड़कंप मचा है। एसएसपी जे एलांचेझियन से बात की गई तो उनका कहना था कि मामले को इंटेलिजेंस फेल्योर कहना तो सही नहीं होगा। क्योंकि हर एक व्यक्ति पर तो निगाह नहीं रखी जा सकती।
उन्होंने माना कि इंटरनेट के जरिये होने वाली गतिविधियों और कॉल पर निगाह रखा जाना एक मुश्किल काम है। अगर किसी पर शक हो तो उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखी जा सकती है। एक सामान्य व्यक्ति घर में बैठा क्या कर रहा है इस पर नजर रखना संभव नहीं है। मामले से पुलिस को एक सबक मिला है, जिससे पुलिस को अपने तंत्र को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।