नाके पर एक कार रोकी गई और उसमें एक बैग था। पुलिस ने चैकिंग की तो बैग में जो भरा था, देखकर उनके होश उड़ गए। आनन फानन में कारवाई की गई।
विज्ञापन
2 of 7
भारतीय करेंसी
मामला हरियाणा के सिरसा का है। जहां देशभर के एटीएम से रुपये नहीं निकल रहे हैं, वहीं सिरसा के व्यापारी की कार में मिले एक करोड़ दस लाख रुपये बरामद हुए हैं। नेशनल हाईवे नौ स्थित भावदीन टोल प्लाजा पर शुक्रवार दोपहर वाहनों की चेकिंग करते हुए नारकोटिक्स सैल की टीम ने एक कार में रुपयों से भरा बड़ा बैग बरामद किया। कार में सिरसा का रहने वाला व्यापारी महेश बंसल सहित तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन
3 of 7
भारतीय करेंसी
पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर रुपयों की गिनती शुरू की। बरामद रकम एक करोड़ दस लाख निकली। पुलिस ने रुपयों को जब्त कर लिया और आयकर विभाग को इसकी जानकारी दी। नारकोटिक्स सैल के इंचार्ज इंस्पेक्टर जंगीर सिंह शुक्रवार दोपहर अपनी टीम के साथ भावदीन टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान फतेहाबाद की ओर से एक आई एक कार की तलाशी ली गई।
4 of 7
भारतीय करेंसी
कार में पिछली सीट पर बैठे शख्स के पास एक बड़ा बैग था। पुलिस ने बैग खोला तो पूरा बैग 2000 और 500 के नोटों से भरा था। इसके बाद पुलिस ने कार में सवार चालक सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया और डिंग थाने ले आई। पूछताछ के दौरान जिस व्यक्ति के पास बैग मिला उसने अपना नाम महेश बंसल निवासी हुडा सेक्टर 19 सिरसा बताया।
विज्ञापन
5 of 7
भारतीय करेंसी
महेश बंसल ने पुलिस को बताया कि उसकी सिरसा अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। कार की अगली सीट पर बैठे व्यक्ति की पहचान जयंत कुमार निवासी पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिरसा और चालक की पहचान सिरसा निवासी शशी कुमार के रूप में हुई। नारकोटिक्स सैल के इंचार्ज जंगीर सिंह ने बैग में मिले रुपयों की गिनती शुरू की। नोटों की गिनती करने में एक घंटा लगा और बरामद राशि एक करोड़ दस लाख निकली।
विज्ञापन
6 of 7
money
संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा व्यापारी
पुलिस ने व्यापारी महेश बंसल से पूछा कि ‘इतनी बड़ी रकम कहां से लेकर आए हो?’ महेश बंसल इस मामले में कोई जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने सारी रकम जब्त करके सील कर दी। पुलिस ने आयकर विभाग को मामले की सूचना दे दी है।
आयकर विभाग की रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
इस संबंध में तीनों लोग यह भी सही नहीं बता रहे कि वो कहां से आ रहे थे। इसलिए पुलिस ने रुपयों को जब्त कर लिया है। आयकर विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है। शनिवार को आयकर विभाग के अधिकारी महेश बंसल से पूछताछ करेंगे। आयकर विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी। - नरेंद्र बिजारनिया, एएसपी सिरसा