फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कोई 'भूत' नहीं जिंदा इंसान है जो पीछे तक घुमा लेता है सिर, यकीं न हो तो देखिए

Wed, 23 Aug 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
इंडियन रबडमैन जसप्रीत सिंह कालरा - फोटो : File Photo
तस्वीरों में दिखने वाला ये शख्स कोई 'भूत' नहीं, बल्कि एक जिंदा इंसान है। ये अपनी गर्दन पीछे तक घुमा लेता है, यकीं नहीं हो रहा तो खुद देख लीजिए।
विज्ञापन

2 of 6
लुधियाना का रबड़मैन जसप्रीत सिंह कालरा - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में लुधियाना के बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 11वीं कक्षा का विद्यार्थी जसप्रीत सिंह कालरा 180 डिग्री तक गर्दन और कमर व 360 डिग्री पर हाथ घुमा लेता है। जसप्रीत बताते हैं कि जब वे 7वीं कक्षा में थे तो क्लास लगाने से बचने के लिए दोस्तों के साथ योग क्लास में पहुंच गए।
विज्ञापन

3 of 6
लुधियाना का रबड़मैन जसप्रीत सिंह कालरा - फोटो : अमर उजाला
दोस्त तो बस एक दिन ही गया, लेकिन मैंने रोजाना जाना जारी रखा। दसवीं कक्षा तक बस मौज मस्ती में ही योग करता। सॉफ्टबॉल, हैंडबॉल और योग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेता। इनमें डिस्ट्रिक्ट और स्टेट लेवल पर भी खेला। एक दिन टीचर्स ने किसी एक खेल को चुनने के लिए कहा, जिसमें मैं अपना कैरियर बना सकूं।

4 of 6
जसप्रीत सिंह कालरा
खूब सोचा लेकिन योग के अलावा किसी का स्कोप नजर नहीं आया। इसलिए योग को चुना। योग को प्रोफेशनल तरीके से करने की शुरुआत उन्होंने पिछले साल से ही की। जसप्रीत का लक्ष्य वर्ल्ड का मोस्ट फ्लेक्सिबल मैन बनने और लिम्का और गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराने का है।
विज्ञापन

5 of 6
जसप्रीत सिंह कालरा
जसप्रीत बताते हैं कि इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए दो बार रिजेक्ट हुआ, फिर भी हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार रबड़ मैन के तौर पर नाम दर्ज कराकर ही दम लिया। इसके अलावा असिस्ट वर्ल्ड रिकार्ड में डेढ़ महीने पहले ही ग्रेटर फ्लेक्सिबल मैन इन वर्ल्ड के तौर पर नाम दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जसप्रीत सिंह कालरा
19 मई 2015 को यू्निक वर्ल्ड रिकार्ड में वर्ल्ड यंगेस्ट फ्लेक्सिबल ब्वाय के तौर पर नाम दर्ज करवाया है। जसप्रीत ने बताया कि जून 2014 में उन्होंने योग की प्रेक्टिस गंभीरता से करनी शुरू की। इसमें उनके ट्यूशन के सर अशोक, विपुल और योग टीचर संदीप मैडम ने उनकी सहायता की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें