नए साल पर सिर्फ 11 हजार रुपये में दक्षिण भारत के सभी तीर्थ स्थलों की यात्रा करें, खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था भी। रेलवे ने शेड्यूल जारी किया है, देखें और जल्दी से बुकिंग कराएं।
विज्ञापन
2 of 8
indian railway
दक्षिण भारत के सात तीर्थ स्थलों की सैर महज 11,340 रुपये में संभव होगी। 18 जनवरी की सुबह चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। इसमें कुल 804 स्लीपर क्लास की सीटें उपलब्ध हैं। 12 दिनों की स्पेशल ट्रेन से सैर के लिए बुकिंग प्रक्रिया आईआरसीटीसी ने शुरू कर दी है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रेलवे की भारत दर्शन टूरिस्ट ट्रेन पर्यटकों के बीच में काफी लोकप्रिय हो रही है।
विज्ञापन
3 of 8
भारतीय रेल
यह न केवल आम ट्रेन के मुकाबले सस्ती है बल्कि इसमें कई दूसरे बड़े फायदे भी हैं। यह स्पेशल ट्रेन अलग-अलग धार्मिक स्थानों के लिए चलाई जाती है, जिन्हें आप अपनी सुविधा के अनुसार बुक करवा सकते हैं। यह ट्रेन देश के विभिन्न हिस्सों से चलती है और कई छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकती है। भारत दर्शन ट्रेन खास धार्मिक स्थलों पर हीं जाती है। शुरुआत में इसका नाम विलेज ऑन व्हील्स था जिसकी पहली बार शुरुआत 29 नवंबर 2004 को हुई थी।
4 of 8
भारतीय रेलवे
11 रातें और 12 दिन यात्रा
यह ट्रेन 18 जनवरी को चलेगी और 29 जनवरी की रात चंडीगढ़ पहुंचेगी। 11 रातें और 12 दिनों का भारत दर्शन यात्रा में भारत दर्शन टूर में रामेश्वरम, मदुरई, कोवलम, त्रिवेंद्रम, कन्याकुमारी, तिरुचिरापल्ली, तिरुपति के तीर्थ स्थल शामिल हैं। इसकी स्टॉपेज जालंधर से चलकर लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर स्टेशनों पर होगी।
विज्ञापन
5 of 8
indian railway
इन तीर्थ स्थलों की सैर
रामेश्वर का रामानाथ स्वामी टेंपल, मदुरई के मीनाक्षी टेंपल, कोवलम बीच के पद्मनाभम टेंपल व सांथीगिरी, कन्याकुमारी, तिरुचिरापल्ली के रंगनाथस्वामी (श्रीरंगम, अपने श्री रंगनाथस्वामी मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, जो भारत के सबसे बड़े मंदिर परिसरों में से एक है) तिरुपति के तिरुमाला हिल्स और पद्मावती टेंपल के सैर कर सकेंगे।
विज्ञापन
6 of 8
indian railway
क्या है भारत दर्शन ट्रेन में सफर के फायदे
भारत दर्शन ट्रेन में स्लीपर क्लास का कंफर्म टिकट मिलता है। ट्रेन यात्रियों को सफर के दौरान ठहरने का इंतजाम भी करती है। यात्रा के दौरान ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा मिलती है। मांग होने पर ट्रेन में अतिरिक्त एसी कोच भी जोड़ा जा सकता है। यह कई छोटे स्टेशनों से चढ़ने और उतरने की सुविधा देती है। प्रत्येक ट्रेन कोच में एक सिक्योरिटी स्टाफ तैनात होता है।
विज्ञापन
7 of 8
indian railway
आप इस यात्रा के बदले एलटीए क्लेम कर सकते हैं जिसके लिए रेलवे आपको यात्रा खत्म होने के बाद एलटीए सर्टिफिकेट जारी करता है। यात्रा की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट आईआरसीटीसीटूरिज्म डॉट कॉम पर कर सकते हैं या एजेंट्स से भी बुक करवा सकते हैं। आईआरसीटीसी के सेक्टर-34 स्थित हेड ऑफिस में जाकर भी बुकिंग करा सकते हैं।
क्या कहते हैं आईआरसीटीसी के रीजनल मैनेजर
आईआरसीटीसी के रीजनल मैनेजर सुखविंदर पाल सिंह ने बताया कि नए साल पर साउथ के तीर्थ स्थलों की सैर के लिए 18 जनवरी की अल सुबह जालंधर, लुधियाना व चंडीगढ़ के रास्ते स्पेशल भारत दर्शन ट्रेन चलाई जा रही है। इसकी बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि महज 11,340 रुपये में रामेश्वरम, मदुरई, कोवलम, त्रिवेंद्रम, कन्याकुमारी, तिरुचिरापल्ली, तिरुपति के तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। इसमें ब्रेकफास्ट, डिनर व लंच की सुविधा भी उपलब्ध है। इस ट्रेन में कुल 804 चार सीटें हैं।