इस बार फैमिली ट्रिप कुछ अलग बनाएं, जिसमें अपने दोस्तों के बजाए मम्मी-पापा या दादा-दादी को ले जाएं। इसके लिए ये टूर प्लान देखें और बुकिंग कराएं।
विज्ञापन
2 of 6
IRCTC
- फोटो : IRCTC
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) एक बेहतर प्लान ऑफर कर रहा है। दस दिनों की धार्मिक यात्रा के दौरान पुरी, गंगा सागर, कोणार्क, वैद्यनाथ और गया जाने का मौका मिलेगा। इसके लिए मात्र 9450 रुपये खर्च करने होंगे। इस ट्रिप की शुरुआत 16 मार्च की दोपहर हिमाचल के ऊना के पास स्थित अंब अंदौरा से शुरू होगी। उसी दिन शाम को ट्रेन चंडीगढ़ पहुंचेगी। यहां से यात्रियों को लेगी और 18 मार्च को बैद्यनाथ धाम में मंदिर का दर्शन करवाएगी। नाइट स्टे वहीं होगा। 19 मार्च को गंगासागर, 21 को जगन्नाथपुरी मंदिर दर्शन, 22 मार्च को कोणार्क सूर्य मंदिर और 23 मार्च को गया के दर्शन करवाने के बाद वापसी हो जाएगी। इस दौरान सड़क मार्ग से यात्रा के लिए नॉन एसी बस की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
ऑलाइन कर सकते हैं बुकिंग
भारत दर्शन स्पेशल टूरिज्म ट्रेन है, जो देश के सभी महत्वपूर्ण स्थानों को कवर करते हुए सबसे कम रेट में बेहतर टूर पैकेज उपलब्ध करा रहा है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से इसकी बुकिंग करवा सकते हैं। आनलाइन के बजाए आईआरसीटीसी के रीजनल ऑफिस में इसकी बुकिंग कराई जा सकती है।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
पैकेज की डिटेल
नाम : पुरी-गंगासागर यात्रा
माध्यम : ट्रेन से
ट्रिप डेट- 16 मार्च से 25 मार्च तक
मील प्लान- वेजीटेरियन ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर
स्टे- नॉन एसी धर्मशाला
पैकेज का रेट : 9450 रुपये
स्टे के लिए आप अपनी सुविधा अनुसार एसी होटल बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
बुकिंग कैंसिलेशन पॉलिसी
ट्रिप से 15 दिन पहले कैंसिल कराने पर 250 रुपये कटेंगे।ट्रिप से 8 से 14 दिन के अंदर कैंसिल कराने पर कुल चार्ज का 25 प्रतिशत कटेगा। 4 से 7 दिन के अंदर बुकिंग कैंसिल कराने पर कुल चार्ज का 50 प्रतिशत कटेगा। ट्रिप के चार दिन पहले बुकिंग कैंसिल कराने पर 100 फीसदी पैसे कट जाएंगे।
भारत दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन से इस बार चंडीगढ़ के लिए मार्च में 10 दिनों के स्प्रीचुअल टूर पैकेज तैयार किया गया है। इसके जरिये अपने पैरेंट्स, ग्रेंड पैरेंट्स और इन लॉज को सरप्राइज ट्रिप पर भेजा जा सकता है। - एमपीएस राघव, रीजनल मैनेजर, आईआरसीटीसी चंडीगढ़