ट्रेन में सफर करने वाले लोग ध्यान दें, रेलवे ने टिकट को लेकर कुछ नियमों में बड़ा बदलाव किया है। जानने के लिए यहां क्लिक करें, परेशानी नहीं होगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
भारतीय रेलवे
दरअसल, रेलवे अब तत्काल टिकट को लेकर दो बदलाव किए हैं। एक तो बुकिंग ऑनलाइन होगी और दूसरा ये कि फुल रिफंड मिलेगा, लेकिन कुछ शर्तों के साथ। इससे न सिर्फ लोगों को सुविधा होगी, बल्कि तत्काल टिकट बुकिंग कराने में और आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन
3 of 8
railway passenger
- फोटो : जी पॉल
नए नियम के तहत, ऑनलाइन टिकट बुक करानी होगी। एसी तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 10 बजे से और नॉन-एसी टिकट बुकिंग सुबह 11 बजे से करा सकेंगे, वहीं एक दिन पहले टिकट बुक कराना होगा।
4 of 8
Railways
दूसरे नियम के तहत, अब लोगा सौ फीसदी रिफंड ले सकते हैं। अगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन 3 घंटे की देरी से आए। रूट में बदलाव हो जाए, जिस जगह उतरना है वहां से ट्रेन के न जाने पर, कोच डैमेज हो जाने पर।
विज्ञापन
5 of 8
indian Railway
जिस क्लास में टिकट कराई थी, उससे लोअर क्लास की टिकट मिली और आप उसमें यात्रा नहीं करना चाहते तो आपको दोनों क्लास की तत्काल टिकट के चार्ज में जो अंतर होगा उतना रिफंड मिल जाएगा।
विज्ञापन
6 of 8
indian railways
रिजर्वेशन होने के बावजूद ट्रेन मिस हो जाए तो टीटीई आपकी सीट अगले दो स्टेशन तक किसी को जारी नहीं कर सकता। ऐसे में आप अगले स्टेशन से ट्रेन पकड़कर उसमें सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
indian railway
अगर अगले दो स्टेशन पर ट्रेन नहीं पकड़ पाते तो टीटीई आपकी सीट आरएसी के यात्री को अलॉट कर सकता है। अगर ट्रेन मिस हो गई तो आप टीडीआर फाइल कर सकते हैं, तब आपको बेस फेयर का 50 प्रतिशत वापिस मिल जाएगा।
अगर टिकट गुम हो गई तो भी आप सफर कर सकते हैं। इसके लिए बोर्डिंग स्टेशन पर चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर को डुप्लीकेट टिकट जारी करने के लिए लिखित निवेदन करना होगा। निवदेन के साथ में आईडी कार्ड की कॉपी लगानी होगी।