सिर्फ 665 रुपये खर्च कीजिए और लग्जरी ट्रेन में शिमला की खूबसूरत हसीं वादियों की सैर कीजिए। ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है, तो लुत्फ उठाइए।
विज्ञापन
2 of 6
लग्जरी ट्रेन
- फोटो : फाइल फोटो
रेलमार्ग से कालका से शिमला जाने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने 26 जनवरी से रेल मोटर कार की जगह टॉय ट्रेन चलाई थी। इसको तीन माह के लिए और एक्सटेंड कर दिया गया है। अब यह ट्रेन 15 जुलाई 2019 तक कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ेगी। अंबाला डिवीजन के वरिष्ठ डीसीएम हरि मोहन ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
3 of 6
लग्जरी ट्रेन
- फोटो : फाइल फोटो
उन्होंने बताया कि 26 जनवरी से रेल मोटर कार की जगह 6 डिब्बों वाली नई टॉय ट्रेन चलाई गई थी। पहले फेज में इस ट्रेन को 25 अप्रैल तक चलाया गया था। यात्रियों की इस ट्रेन में सफर करने की रुचि को देखते हुए विभाग द्वारा इसे अगले 3 माह के लिए जारी रखने का फैसला लिया है।
4 of 6
लग्जरी ट्रेन
- फोटो : फाइल फोटो
ट्रेन संख्या 52459 सुबह 5.10 बजे पर कालका रेलवे स्टेशन से रवाना होकर करीब 5 घंटे में सुबह 9.50 बजे शिमला पहुंच जाएगी। वही, ट्रेन संख्या 52460 शाम 5.25 बजे शिमला से कालका के लिए निकलेगी और रात 10.50 बजे कालका पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
लग्जरी ट्रेन
- फोटो : फाइल फोटो
रेलवे की ओर से चलाई जा रही ट्रेन का अंदर से रंग बदला गया है। वहीं, इसमें दी गई सीटों पर आरामदेह सफर के लिए कुशन दिया गया है। इस ट्रेन का प्रति सीट किराया 665 रुपये तय किया गया है। इस ट्रेन की खास बात यह है कि इसमें सैलानी पांच घंटे में कालका से शिमला का सफर तय कर पाएंगे।
कालका-शिमला ट्रैक पर यह स्पेशल ट्रेन सिर्फ एक ही स्टेशन बड़ोग में महज आठ मिनट के लिए रुकेगी। सीटों की ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकेंगे। इस ट्रेन के लिए विशेष तौर पर कोच डिजाइन किए गए हैं। लग्जरी एसी ट्रेन में 5 कोच फर्स्ट क्लास चेयरकार और एक कोच गार्ड केबिन का होगा।