फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन अपनी स्पीड पर थी, अचानक ड्राइवर ने कर दी ऐसी हरकत कि सूख गई सबकी सांसें

Mon, 26 Feb 2018 03:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
ट्रेन ड्राइवर
ट्रेन अपनी स्पीड पर थी, अचानक ड्राइवर ने ऐसी हरकत कर दी कि सभी की सांसें सूख गईं। किसी को समझ ही नहीं आया कि क्या करें क्या न करें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मालगाड़ी
घटना पंजाब के बरनाला की है। तपा रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन पर हुए ड्रामे ने सैकड़ों लोगों को करीब 2 घंटे तक परेशान किया। जब इस संबंध में मैनेजर ऑपरेशन अंबाला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ट्रेन के ड्राइवर और सहायक के विरुद्ध बनती कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिख दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
मालगाड़ी
हुआ यूं कि मालगाड़ी नंबर डीएन-एसएनएल बीकानेर से अंबाला जा रही थी। उसको तपा रेलवे स्टेशन क्रॉस करने के लिए सिग्नल मिला, लेकिन ड्राइवर दिनेश कुमार ने मालगाड़ी को तपा रेलवे स्टेशन के पास दराज फाटक सी-102 के पीछे मध्य में ही रोक दिया।

4 of 6
मालगाड़ी
इस बात की जानकारी अधिकारियों तक पहुंची तो वे मौके पर आए और ड्राइवर को गाड़ी आगे न लेकर जाने के बारे में पूछा। उसने बताया कि वह 48 घंटे बिना सोए लगातार गाड़ी चला रहा है। इस संबंध में उसने अपने अधिकारियों को लिखित तौर पर भी बता दिया है।

 
विज्ञापन

5 of 6
मालगाड़ी
ड्राइवर ने बताया कि नींद आने के कारण वह गाड़ी आगे नहीं ले जा सकता, लेकिन उसको बिना रोके बठिंडा-भुच्चो-रामपुराफूल से निकालकर यह कह दिया गया कि गाड़ी को तपा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया जाएगा। नींद के कारण गाड़ी का एक्सीडेंट हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मालगाड़ी
जब इस संबंध में तपा रेलवे स्टेशन के सुपरिंटेंडेंट से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने तो वही किया है जो कंट्रोलर ऑफ रेलवे अंबाला ने उनसे कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें