फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और दो बेटों को मारा, सुसाइड नोट में उड़ेला दर्द और लगा ली फांसी, तस्वीरें

Mon, 26 Feb 2018 03:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
सोनीपत हत्याकांड
एक शख्स ने पहले पत्नी का गला रेता और फिर दोनों बेटों की हत्या की। इसके बाद वह खुद भी फंदे पर झूल गया, कमरे के अंदर का नजारा देख नहीं पाओगे।
विज्ञापन

2 of 7
सोनीपत हत्याकांड
घटना हरियाणा के सोनीपत की है। सेक्टर-15 में शनिवार को एक व्यक्ति ने शिक्षिका पत्नी और दो बेटों की दाव (तेजधार हथियार) से गर्दन काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद व्यक्ति ने छत के पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक ने तीन के पेज के सुसाइड नोट में पत्नी के भाजपा समर्थित सोनीपत ब्लाक समिति की चेयरपर्सन के पति से संबंध होने की बात लिखी है।
विज्ञापन

3 of 7
सोनीपत हत्याकांड
सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने चेयरपर्सन के पति का नाम भी एफआईआर में शामिल किया है। वहीं परिजनों के बयान पर मृतक पर हत्या और ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया है। मूलरूप से गांव भदाना का सतीश दहिया (40) पत्नी (36) और बेटे लक्ष्य (14) व आर्यन (11) के साथ सेक्टर-15 के एक मकान में पहली मंजिल पर किराए पर रहता था।

 

4 of 7
सोनीपत हत्याकांड
सतीश खेतीबाड़ी के साथ भट्ठे से ईंट सप्लाई का भी काम भी करता था। उसकी पत्नी महिला राजकीय स्कूल में पीटीआई थी। दोनों बच्चे सेक्टर-15 के डीएवी स्कूल में 5वीं और 8वीं में पढ़ते थे। शनिवार सुबह सतीश के परिवार का कोई सदस्य जब नीचे नहीं उतरा तो मकान मालिक की पत्नी ने ऊपर जाकर देखा। दरवाजा बंद होने पर वह आवाज देकर नीचे आ गई। उसने फोन पर संपर्क किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन

5 of 7
सोनीपत हत्याकांड
उसने पास के मकान में रह रही सतीश की बहन को सूचित किया कि घर पर कोई फोन नहीं उठा रहा है और दरवाजा बंद है। शक होने पर पुलिस को बताया गया। सतीश के भाई प्रवीण के साथ पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस पीछे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसी। भीतर जाकर देखा तो सतीश पंखे पर फंदे से लटका हुआ था और उसकी पत्नी, लक्ष्य और आर्यन के शव बेड पर खून से लथपथ पड़े थे।
विज्ञापन

6 of 7
सोनीपत हत्याकांड
सुसाइड नोट में ये सब लिखा
सुसाइड नोट में सतीश की पत्नी के भाजपा समर्थित ब्लाक समिति चेयरमैन के पति प्रदीप महला के साथ संबंध थे। विरोध करने पर प्रदीप ने सतीश को जान से मारने की धमकी दी थी। पत्नी को समझाने के साथ ही उसकी मां निर्मला, भाई संदीप और कुलदीप को भी मामले से अवगत कराया। उन्होंने भी उल्टा सतीश को ही जान से मारने की धमकी दे दी। इससे तंग आकर सतीश ने पूरे परिवार की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सोनीपत हत्याकांड
परिवार के चार सदस्यों के शव कमरे में मिले है। शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया है। हत्या व आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसकी सत्यता जांचने के लिए उसे एफएसएल में भेजा जाएगा। वहीं पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
- सतेंद्र गुप्ता, एसएसपी सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें