फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा से तारीफ पा चुकी लेडी कमांडर से मिलिए, बुलेट चलाती है

Mon, 07 Dec 2015 08:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
मिलिए, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से तारीफ करा चुकी भारतीय नौसेना की लेडी कमांडर नंदिता भारद्वाज से, जो जालंधर में जन्मीं।
विज्ञापन

ओबामा से तारीफ पा चुकी लेडी कमांडर से मिलिए, बुलेट चलाती है

2 of 7
नंदिता 26 जनवरी की परेड में शामिल भारतीय नौसेना की पहली महिला टुकड़ी की कमांडर थीं। इस परेड में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने नंदिता के जज्बे की काफी तारीफ की थी।
विज्ञापन

ओबामा से तारीफ पा चुकी लेडी कमांडर से मिलिए, बुलेट चलाती है

3 of 7
पंजाब के जालंधर में जन्मी नंदिता के पिता चरण शर्मा रेलवे में सेक्‍शन ऑफिसर हैं, वहीं मां जालंधर के सरकारी स्कूल में बतौर टीचर कार्यरत हैं। नंदिता के भाई ने बीआईटीएस पिलानी से बीटेक की है और इस समय यूके में रॉयल डच शेल कंपनी में मरीन इंजीनियर के रूप में काम कर रहे हैं।

ओबामा से तारीफ पा चुकी लेडी कमांडर से मिलिए, बुलेट चलाती है

4 of 7
नंदिता की प्रारं‌भिक शिक्षा जालंधर के दयानंद मॉडल स्कूल से हुई। जालंधर के ही एचएमवी कॉलेज से उन्होंने बीएससी की डिग्री ली और उसके बाद डिस्टेंस एजूकेशन से माइक्रोबायोलॉजी में कोर्स किया। 2011 में उन्होंने इंडियन शॉर्ट सर्विस कमीशन का एग्जाम क्लीयर किया और भारतीय नौसेन का हिस्सा बन गई।
विज्ञापन

ओबामा से तारीफ पा चुकी लेडी कमांडर से मिलिए, बुलेट चलाती है

5 of 7
नंदिता के पिता बताते हैं कि उसे बुलेट दौड़ाने का बहुत शौक है। एक बार वह मुझे बिठाकर बाजार ले गई। उस समय मुझे काफी डर लग रहा था, लेकिन नंदिता ने कि पापा डरिए मत। उस समय सड़क पर चल रहा हर व्यक्ति उसे बुलेट चलाते देखकर हैरान था।
विज्ञापन

ओबामा से तारीफ पा चुकी लेडी कमांडर से मिलिए, बुलेट चलाती है

6 of 7
अपनी बेहद सख्त शेड्यूल के बारे में नंदिता बताती हैं कि उनकी दिनचर्या में 12 किमी की दौड़ शामिल है। महाराष्ट्र में ट्रेनिंग के दौरान राइफल कंधे पर उठाकर 30 किमी की दौड़ लगाते थे। दिल्ली में परेड की रिहर्सल के दौरान भी हमें सुबह एक बजे उठा दिया जाता था। उसके बाद दिनभर का शेड्यूल काफी हेक्टिक होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओबामा से तारीफ पा चुकी लेडी कमांडर से मिलिए, बुलेट चलाती है

7 of 7
नंदिता के पिता चरण शर्मा बताते हैं कि हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारी बेटी देश सेवा में जुटी है। उस समय मेरी छाती चौड़ी हो गई, जब नंदिता ने अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने टुकड़ी के साथ मार्च किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें