फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में जबरन शादी का दर्द झेल वतन लौटी उज्मा, मातृभूमि को कुछ यूं नमन किया

Fri, 26 May 2017 09:27 AM IST
amarujala.com- presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 6
पाक में जबरन शादी का दर्द झेल वतन लौटी उज्मा
पाकिस्तान में जबरन शादी का दर्द झेलने के बाद भारतीय बेटी उज्मा वतन लौट आई तो देश ने बाहें फैलाकर स्वागत किया। देखिए मातृभूमि को कैसे नमन किया।
विज्ञापन

2 of 6
पाक में जबरन शादी का दर्द झेल वतन लौटी उज्मा
इस्लामाबाद हाई कोर्ट से बुधवार को इजाजत मिलने के बाद भारतीय महिला उज्मा भारत पहुंच गई है। हाईकोर्ट ने पाकिस्तान पुलिस को उज्मा को पूरी सुरक्षा देने के निर्देश दिए थे। उज्मा के भाई ने खुशी जताई है कि वो भारत लौट गई है और कहा कि सुनकर खुशी हुई कि उज्मा देश लौट आई है, लेकिन नहीं पता कि वो दिल्ली कब आएगी।
विज्ञापन

3 of 6
पाक में जबरन शादी का दर्द झेल वतन लौटी उज्मा
उज्मा की वापसी पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने खुशी जताई है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि उज्मा, भारत की बेटी का घर में स्वागत है, तुम्हारे साथ जो कुछ भी हुआ मैं उसके लिए माफी मांगती हूं। उज्मा वीरवार को कड़े सुरक्षा घेरे में अमृतसर स्थित अटारी वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन लौट आई। उसे भारतीय सरहद तक छोड़ने के लिए पुलिस के अलावा एंबेसी के लोग भी आए थे।

4 of 6
पाक में जबरन शादी का दर्द झेल वतन लौटी उज्मा
बता दें कि उज्मा ने पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग में शरण ले रखी थी। 19 मई को उज्मा ने इस्लामाबाद कोर्ट में भारत लौटने की इच्छा जाहिर करते हुए याचिका दायर की थी। उसने अपने पति पर प्रताड़ना और धमकाने का आरोप लगाया। मामले की सुनवाई इस्लामाबाद की अदालत में शुरू हुई तो उज्मा ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान रिकॉर्ड कराया।
विज्ञापन

5 of 6
पाक में जबरन शादी का दर्द झेल वतन लौटी उज्मा
उज्मा ने आरोप लगाया था कि वह नई दिल्ली की रहने वाली और इसी महीने पाकिस्तान गई थीं। उसका कहना है कि वह ताहिर अली नाम के पाकिस्तानी डॉक्टर से मलेशिया में मिली थी और उसे प्यार हो गया था। 3 मई को गन प्वॉइंट पर जबरदस्ती उसकी शादी ताहिर से कराई गई थी। उज्मा ने दावा किया था कि ताहिर का हलफनामा झूठ पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पाक में जबरन शादी का दर्द झेल वतन लौटी उज्मा
उज्मा ने आरोप लगाया था कि ताहिर ने उससे जबरन निकाह किया था और उसने उसे धोखे में रखा था कि वह शादीशुदा नहीं है, जबकि हकीकत तो यह है कि उसके चार बच्चे भी हैं। उज्मा ने ताहिर पर अपना पासपोर्ट चुराने का भी आरोप लगाया था। उसके मामले को गंभीरता से लेते हुए वहां की हाईकोर्ट ने उज्मा को भारत लौटने की इजाजत दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें