गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। परिवार संग घूमने का प्लान बनाया है तो चलो इन सभी जगहों पर खूबसूरत वादियों की सैर करके आते हैं देखिए।
विज्ञापन
2 of 11
पर्यटक
वैसे तो गर्मियों में लोग पहाड़ी क्षेत्रों में जाना पसंद करते हैं। ट्राइसिटी के लोगों के लिए नार्थ इंडिया में ऐसे कई विकल्प हैं, जहां वे छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। इसके अलावा कई और पर्यटक स्थल हैं। आइए जानें महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के बारे में। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में कई जगहें ऐसी हैं जो किसी जन्नत से कम नहीं है।
विज्ञापन
3 of 11
snowfall shimla
शिमला: रात में रोशनी से नहाया रिज मैदान देखने लायक होता है। इसके अलावा कुफरी, नालदेहड़ा, मॉल रोड, नारकंडा और जाखू मंदिर भी दर्शनीय स्थल है।
मनाली: मनाली एडवेंसर्च स्पोर्ट्स और रोहतांग पास के लिए चर्चित है। यहां आप सोलंग वैली और रोहतांग पास पर स्नो प्वाइंट तक जा सकते हैं। यहां एडवेंचर्स स्पोर्ट्स जैसे पैराशूटिंग, पैराग्लाइडिंग, स्केटिंग और जोरबिंग होती हैं। मनाली के आसपास हिडिंबा मंदिर और वशिष्ठ कुंज भी है।
4 of 11
धर्मशाला
- फोटो : फाइल फोटो
कसोल :- पार्वती वैली में पार्वती नदी किनारे बसा एक छोटा सा हिल स्टेशन है कसोल। यहां विदेशी टूरिस्ट सबसे अधिक आते हैं। राफ्टिंग, ट्रैकिंग के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां से 2 किमी दूर प्रसिद्घ गुरुद्वारा मनीकरण साहिब है। उससे आगे खीरगंगा के लिए ट्रैकिंग पर भी जा सकते हैं।
धर्मशाला और मैक्लोडगंज -: शांति और सकून के साथ अगर आप वेकेशन का आनंद उठाना चाहते हैं तो आप धर्मशाला और मैक्लोडगंज जा सकते हैं। यहां बौद्ध धर्म के गुरु दलाई लामा के दो प्रसिद्ध मंदिर हैं। कई मॉनेस्ट्री भी हैं। वहीं आसपास घूमने के लिए पालमपुर, कांगड़ा और डल लेक हैं।
विज्ञापन
5 of 11
पर्यटक
- फोटो : amar ujala
मसूरी: ‘पहाड़ों की रानी’ के नाम से चर्चित मसूरी हॉट डेस्टिनेशन में से एक है। खूबसूरत वादियों के अलावा यहां का मौसम काफी सुहाना रहता है। आसपास घूमने के लिए धनोल्टी, बुरासखंडा, जॉर्ज एवरेस्ट और कैम्पटी फॉल हैं। कैम्पटी फॉल में प्राकृतिक झरना है। धनोल्टी से कुछ दूरी पर एक नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन काना ताल है। यहां कैंपिंग के अलावा एडवेंचर्स स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 11
nainital
नैनीताल-: यहां देखने के लिए नैनी झील, भीमताल, सात ताल, रामगढ़, ज्यालीकोट, नौकूचियाताल, मुक्तेश्वर, कैंची धाम, कार्बेट नेशनल पार्क और गोलू देवता का मंदिर है। यहां कई प्राचीनकाल के मंदिर हैं जो अपनी शैली और पौराणिक मान्यताओं के लिए जाने जाते हैं।
कौसानी: कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में एक छोटा सा हिल स्टेशन है कौसानी। शहर की भीड़-भाड़ से दूर शांति और सुकून की तलाश है तो यह जगह सबसे बेहतरीन हो सकती है। यहां से हिमालय पर्वत की रेंज बहुत पास से दिखती हैं। पास ही एक ओर हिल स्टेशन रानीखेत भी है।
विज्ञापन
7 of 11
tourism
चोपता: गढ़वाल मंडल में आने वाले इस हिल स्टेशन के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। केदारनाथ धाम के बीच पड़ने वाले इस हिल स्टेशन से तुंगनाथ ट्रैकिंग के लिए भी जा सकते हैं। यहां केदारनाथ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी भी है। इसके अलावा कई धार्मिंक और पौराणिक मंदिर भी हैं। यहां का चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशीला, देवरियाताल ट्रैक बहुत प्रसिद्घ है। विदेश से बहुत ट्रैकर यहां आते हैं। इनमें यूरोपियन टूरिस्ट अधिक होते हैं।
8 of 11
चारधाम यात्रा
- फोटो : SELF
चारधाम यात्रा: अक्षय तृतीया के दिन से उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में चारधाम यात्रा शुरू होती है। समर वैकेशन में हिल स्टेशन पर घूमने के साथ ही आप चारधाम यात्रा भी कर सकते हैं। अप्रैल से नवंबर तक चलने वाली यात्रा के दौरान आप गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम जा सकते हैं।
9 of 11
Kashmir Snowfall
- फोटो : PTI
श्रीनगर:- कश्मीर का हिस्सा है श्रीनगर। यहां गर्मियों में डल लेक देखने लायक होती है। सर्दियों में पूरी तरह से जम जाने वाली लेक पर गर्मियों में शिकारे पर बोटिंग का आनंद उठाया जा सकता है। इसके अलावा वैलियों के लिए प्रसिद्घ पहलगाम में तीन खूबसूरत वैली, चंदावरी, बेताब और अरु हैं। यहां से गुलमर्ग भी जा सकते हैं। इसके अलावा गुलमर्ग से श्रीनगर की ओर आते हुए यहां साइटसीन, चर्चित मुगल गार्डन, निशांत बाग और शंकराचार्य मंदिर देखने लायक हैं। वहीं सोनमर्ग में थजीवास ग्लेश्यिर है। यहां बर्फ में घुड़सवारी का आनंद उठा सकते हैं।
10 of 11
leh laddakh tour
- फोटो : File Photo
लद्दाख:- समुद्र तल से काफी ऊंचाई पर बसा लेह की वादियों का लुत्फ अपने आप में रोमांचित कर देता है। दुनिया भर से पर्यटक यहां आते हैं। यहां अप्रैल से नवंबर तक सीजन होता है। यहां देखने के लिए शेय, तिक्क्षे मॉनेस्ट्री, लेह पैलेस, शांति स्तूप और सिंधू घट हैं।
देश में सबसे अधिक पर्यटक गर्मियों में नार्थ इंडिया का ही रुख करते हैं। कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में कई ऐसी जगह हैं जो नए पर्यटक स्थल के तौर पर उभर रही हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल टूरिस्ट ट्रैफिक 55-60 फीसदी बढ़ा है।
- राजीव काले प्रेसिडेंट और कंट्री हेड, थाम्स कुक