फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी के इस स्टार प्लेयर ने BTech मोनिका संग लिए 7 फेरे, देखिए तस्वीरें

Fri, 21 Apr 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
हॉकी प्लेयर मनदीप आंतिल की शादी
देश के सबसे युवा सासंद के बाद हॉकी इंडिया के स्टार प्लेयर भी शादी के बंधन में बंध गए। बीटेक मोनिका इनकी दुल्हन बनी, तस्वीरों में देखिए पूरी शादी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
हॉकी प्लेयर मनदीप आंतिल की शादी
इंडियन हॉकी टीम के कैप्टन रह चुके मनदीप आंतिल ने बुधवार को सोनीपत में मुरथल रोड स्थित एक फार्म हाउस में 7 फेरे लिए। इनकी दुल्हन यहीं के गांव रतनगढ़ की मोनिका बनीं। मनदीप की शादी में हाल ही में सरदार भगत सिंह के शहीदी दिवस पर दूसरी बार भारत केसरी दंगल जीत चुके अंतरराष्ट्रीय पहलवान मौसम खत्री, हॉकी जगत के जाने-माने चेहरे भारत छिक्कारा समेत खेल जगत की कई हस्तियां शामिल हुई।
विज्ञापन

3 of 8
हॉकी प्लेयर मनदीप आंतिल की शादी
बुधवार शाम 6 बजे मनदीप की उनके गांव कुराड़ इब्राहिमपुर में सेहराबंधी हुई, फिर जरूरी रस्में निभाने के बाद 7 बजे बारात रवाना हुई। 8 बजे से सोनीपत में मुरथल रोड स्थित गीतांजलि फार्म हाउस में डिनर का प्रोग्राम था, जिस दौरान खेल और इलाके की राजनैतिक जगत की कई हस्तियों ने पहुंचकर आंतिल परिवार को बधाई दी। करीब साढ़े 10 बजे मनदीप और मोनिका ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई।

 

4 of 8
हॉकी प्लेयर मनदीप आंतिल की शादी
इसके बाद फेरों की रस्म पूरी हुई और आए मेहमानों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। 29 वर्षीय मनदीप आंतिल भारतीय हॉकी टीम के कैप्टन रह चुके हैं और कई बार अजलान शाह हॉकी कप खेल चुके हैं, वहीं कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं खेल चुके हैं। वह सन 2008 से ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन में एग्जेक्यूटिव ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं और इसी संस्थान की तरफ से हॉकी में नाम कमा चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 8
हॉकी प्लेयर मनदीप आंतिल की शादी
वहीं 26 वर्षीय मोनिका सोनीपत जिले के गांव रतनगढ़ के संभ्रांत परिवार से संबंध रखती हैं। वह B.Tech कर चुकी हैं तो इसके अलावा हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) और केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) भी क्लियर कर चुकी हैं। मोनिका का केंद्रीय विद्यालय की जूनियर विंग के लिए भी चयन हो चुका है, जल्द ही वह ज्वायन कर सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 8
इंडियन हॉकी टीम प्लेयर मनदीप आंतिल
सोनीपत जिले के गांव कुराड़ इब्राहिमपुर के रहने वाले करीब 29 वर्षीय मनदीप आंतिल भारतीय हॉकी टीम के कैप्टन रह चुके हैं।  वह साल 2008 से ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन में एग्जेक्यूटिव ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं और इसी संस्थान की तरफ से हॉकी खेलते हैं। मनदीप सात भाइयों में सबसे छोटे हैं। उनके दो बड़े भाई प्रदीप और संदीप आंतिल भी हॉकी प्लेयर हैं।
विज्ञापन

7 of 8
इंडियन हॉकी टीम प्लेयर मनदीप आंतिल
मनदीप ने उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए मनदीप ने 2007 में सोनीपत के सीआजैड स्कूल से हॉकी खेलना शुरू किया था। मनदीप कई बार सुल्तान अजलान शाह हॉकी कप में खेल चुके हैं। 2008 में हैदराबाद में हुई साउथ एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मैडल हासिल किया। 2012 में ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन

8 of 8
इंडियन हॉकी टीम प्लेयर मनदीप आंतिल
मनदीप ने 2016 में आयोजित साउथ एशियन गेम्स में उन्होंने इंडियन हॉकी टीम की कप्तानी करते हुए सिल्वर मैडल हासिल किया। इसके अलावा 2013, 2014 और 2015 में हॉकी इंडियन लीग में उड़ीसी की कलिंगा लांसर टीम में खेले। 2017 में दिल्ली की टीम में उन्होंने अपना अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें