फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भज्जी ने 'वेजिटेबल चिकन रोल' पर लिए मजे, ट्विटर पर यूं उड़ाया मजाक

Fri, 21 Apr 2017 09:22 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
हरभजन ‌स‌िंह
क्रिकेट के मैदान में तो हरभजन सिंह हंसते-हंसाते रहते ही हैं, वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और मजा लेने का कोई मौका नहीं छोड़ते।
विज्ञापन

2 of 6
हरभजन सिंह - फोटो : IPL
आजकल भज्जी आईपीएल खेलने में व्यस्त हैं। वे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हैं, इतने व्यस्त शेड्यूल के बीच उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने होटल की एक गलती पकड़ते हुए यह तस्वीर पोस्ट की।
विज्ञापन

3 of 6
हरभजन सिंह ट्वीट
इस तस्वीर में एक रोल नजर आ रहा है, जिसका नाम है वेजिटेबल चिकन रोल। इसके भज्जी ने खूब मजे लिए। तस्वीर के साथ भज्जी ने लिखा कि जिसे चिकन खाना है तो वेजिटेबल निकाल दे और जिसने वेजिटेबल खानी है, वो चिकन निकाल दे।

4 of 6
क्रिकेटर हरभजन सिंह
अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग इसे शेयर रिट्वीट किए जा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी हरभजन सिंह कई बार ऐसे ट्वीट कर चुके हैं, जिनका लोगों ने भी काफी मजा लिया।

 
विज्ञापन

5 of 6
हरभजन सिंह
हाल ही में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के साथ गिल्ली-डंडा खेलते हुए वीडियो शेयर किया था, जो काफी वायरल हुआ था। पिछले साल हरभजन सिंह ने पाकिस्तान में सुरक्षा जांच का ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरभजन सिंह और विराट कोहली
इस वीडियो में एक शख्स को अपने बैग को लगेज स्कैनर में रखने को कहा जाता है तो वो खुद ही स्कैनर में ही बैठ कर दूसरी ओर से बाहर निकल आता है। इसे देखकर सुरक्षाकर्मी अपना माथा पकड़ लेता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें