फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल का प्रेम चढ़ा परवान, मलयेशिया की इली के हुए भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत

Wed, 16 Dec 2020 05:35 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
जालंधर में हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह और इली सादिक विवाह बंधन में बंध गए। - फोटो : अमर उजाला
इंडियन हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह बुधवार को विवाह के बंधन में बंध गए। पंजाब के जालंधर के गुरु तेग बहादुर नगर स्थित गुरुद्वारा में उन्होंने मलयेशिया की इली के साथ फेरे लिए। उनकी पत्नी इली का नाम बदलकर नवप्रीत कौर रखा गया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
जालंधर में हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह और इली सादिक विवाह बंधन में बंध गए। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और इली सादिक का आनंद कारज गुरु तेग बहादुर नगर के गुरुद्वारे में हुआ। मनप्रीत इली से 2012 में मलयेशिया में सुल्तान ऑफ जौहर कप के दौरान मिले थे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
जालंधर में हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह और इली सादिक विवाह बंधन में बंध गए। - फोटो : अमर उजाला
2012 में मनप्रीत जूनियर हॉकी टीम की कप्तानी कर रहे थे। इसी दौरान मनप्रीत और इली के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। इली की मां मलयेशिया की सेना के लिए हॉकी खेला करती थी। इस वजह से इली और मनप्रीत में गहरी दोस्ती हो गई थी।

4 of 5
जालंधर में हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह और इली सादिक विवाह बंधन में बंध गए। - फोटो : अमर उजाला
मनप्रीत जालंधर के गांव मिट्ठापुर के रहने वाले हैं। पहले वे टोक्यो ओलंपिक के बाद शादी करने वाले थे लेकिन मार्च में कोरोना महामारी फैलने के कारण ऐसा नहीं हो पाया।इ इसके बाद उनकी शादी दो दिसंबर को होने की खबरें आई थीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवाह के बाद बाहर निकलते हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह और इली सादिक। - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के चलते मनप्रीत और इली के विवाह समारोह को सीमित रखा गया है। सादे विवाह समारोह में नजदीकी लोग ही शामिल हुए। इस दौरान कोरोना वायरस के मद्देनजर हर तरह ही सावधानी बरती गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें