फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गज क्रिकेटर का रिकॉर्ड तोड़ 8 नए कारनामे किए थे, बेटी ने रचा एक और इतिहास

Thu, 27 Jul 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
Harmanpreet Kaur
171 रन बनाकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाया और दिग्गज क्रिकेटर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 8 नए रिकॉर्ड बनाए थे। ये कारनामा करने वाली बेटी ने अब एक और इतिहास रचा है।

 
विज्ञापन

2 of 11
Harmanpreet Kaur
हम बात कर रहे हैं क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर की। महिला विश्व कप के सेकेंड सेमीफाइनल में 171 रन बनाकर कंगारुओं के छक्के छुड़ाने वाली हरमन आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजों की रै​किंग में टॉप 10 में पहुंच गई हैं। हरमन छठे नंबर पर हैं और टॉप 10 में आने वाली हरमन कैप्टन मिताली राज के बाद दूसरी भारतीय हैं। इनके साथ वनडे में दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाली झूलन गोस्वामी गेंदबाजों की रैकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।

 
विज्ञापन

3 of 11
Harmanpreet Kaur
महिला विश्व कप 2017 में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने कंगारुओं के छक्के छुड़ाए थे। हरमनप्रीत ने 115 गेंदों में 171 रन बनाए। 20 चौके और 7 छक्के जड़े। पारी में हरमनप्रीत का स्ट्राइक रेट 148.69 रहा। इस धमाकेदार पारी की बदौलत हरमन ने न केवल महिला क्रिकेट के बल्कि, पुरुष क्रिकेट के कुछ रिकॉर्ड्स को चुनौती दे डाली, जानिए हरमन ने क्या रिकॉर्ड बनाए और तोड़े-

4 of 11
Harmanpreet Kaur
हरमन ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
हरमन ने आईसीसी वर्ल्ड कप के नॉक आउट स्टेज में 171 रन बनाकर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को भी पीछे छोड़ दिया है। वर्ल्ड कप के नॉक आउट स्टेज में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब तक रोहित शर्मा के नाम था। रोहित ने 2015 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में 137 रन बनाए थे, लेकिन हरमनप्रीत ने 171 रन बनाकर यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन

5 of 11
Harmanpreet Kaur
सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रन बनाकर हरमनप्रीत कौर वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। हरमन से पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया की कप्तान मिताली राज के नाम था। मिताली ने इसी वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 109 रनों की पारी खेली थी, लेकिन हरमन ने मिताली के उस रिकॉर्ड को तोड़कर अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

6 of 11
हरमनप्रीत कौर - फोटो : twitter
नॉकआउट स्टेज में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत रन
हरमनप्रीत वूमेन्स वर्ल्ड कप के नॉक आउट स्टेज में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत रन बनाने वाली नंबर वन बल्लेबाज़ बन गईं हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी कैरन रोल्टोन के नाम था। रोल्टोन ने यह रिकॉर्ड साल 2005 में वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत के खिलाफ 107 रन की पारी खेलकर बनाया था। 12 साल के बाद हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलकर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

7 of 11
हरमनप्रीत कौर
लगाईं सबसे ज़्यादा सेंचुरी
वूमेन्स वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतक मारने के मामले में भी हरमनप्रीत कौर पहले नंबर पर पहुंच गई हैं। हरमन ने वर्ल्ड कप में 18 मैच खेलते हुए दो शतक बनाए हैं, जबकि इससे पहले कप्तान मिताली राज ने 30 मैच खेलकर दो शतक लगाए थे।

 

8 of 11
harmanpreet kaur
वूमेन्स वर्ल्ड कप का पांचवां बड़ा व्यक्तिगत स्कोर
हरमनप्रीत ने वर्ल्ड कप के इतिहास में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रनों की पारी चौथी सबसे बड़ी पारी खेली है। महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी बड़ी पारी ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 1997 में नाबाद 229 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरी सबसे बड़ी पारी भारत की दीप्ति शर्मा(188), तीसरी श्रीलंका की चमारी अटापट्टू(178) और चौथी इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स(188) के नाम दर्ज है।

9 of 11
हरमनप्रीत कौर
150+ रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी हैं हरमन
हरमनप्रीत कौर वर्ल्ड कप के नॉक आउट में 150+ रन बनाने वाली पहली भारती खिलाड़ी हैं। आज तक इंडियन मेन टीम का कोई खिलाड़ी यह रिकॉर्ड नहीं बना पाया है। वहीं दूसरी ओर, हरमन पूरी दुनिया में यह रिकॉर्ड बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। हरमन के अलावा दुनिया के सिर्फ 6 खिलाड़ी ही आईसीसी नॉक आउट में 150 या इससे बड़ी पारी खेल सके हैं।

10 of 11
इंडियन क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी बड़ी पारी
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की दूसरी खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड भी हरमन ने अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमन से ज्यादा रन श्रीलंका की चमारी अटापट्टू(178) ने बनाए हैं। इस सूची में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की कप्तान सूजी बेट्स हैं। बेट्स ने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 122 रन बनाए थे।
विज्ञापन

11 of 11
क्रिकेट खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर - फोटो : अमर उजाला
नॉकआउट इंटरनेश्नल में सबसे बड़ी पारी
अपनी इस धुआंधार पारी के साथ ही हरमनप्रीत ने किसी भी नॉक आउट इंटरनेशनल मैच में सर्वाधिक व्यकितगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। हरमनप्रीत से पहले ऐसा कारनामा करने वाले खिलाड़ियों में पुरुष क्रिकेट के तीन खिलाड़ी हैं। इनमें मार्टिन गप्टिल(237), सनथ जयसूर्या(189) और मार्क वा(173) का नाम शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें