फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए, 12वीं पास 'डीएसपी' से...एक हरकत ने उसे लाकर खड़ा किया अर्श से फर्श पर, झटके में सब बर्बाद

Wed, 11 Jul 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 12
हरमनप्रीत कौर
हम आपको मिला रहे हैं 12वीं पास एक 'डीएसपी' से, जिसकी एक हरकत ने उसे अर्श से फर्श पर लाकर खड़ा कर दिया। एक झटके में सब बर्बाद हो गया। डीएसपी का पद छीनना तय है, जिसके चलते क्रिकेट का करियर भी दांव पर लग गया।
विज्ञापन

2 of 12
Harmanpreet Kaur
हम बात कर रहे हैं इंडियन वूमेन्स क्रिकेट टीम की टी20 फॉर्मेट की कैप्टन हरमनप्रीत कौर की, जो अब फर्जी डिग्री के मामले में फंस गई हैं। पंजाब सरकार उनसे डीएसपी रैंक छीनने की तैयारी में है। अब पंजाब पुलिस ने हरमनप्रीत को चिट्ठी लिखकर कहा है कि उनकी शिक्षा मात्र 12वीं तक है, ऐसे में सिर्फ कॉन्स्टेबल की नौकरी मिल सकती है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यालय में तैनात अधिकारी की माने तो मौजूदा शैक्षिक योग्यता के हिसाब से हरमनप्रीत कौर को डीएसपी की रैंक नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन

3 of 12
Harmanpreet Kaur
वहीं, इस मामले में क्रिकेटर ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। उन्होंने बस इतना कहा कि तबीयत ठीक नहीं है, फिलहाल आराम करना चाहती हैं। वहीं हरमनप्रीत कौर के मैनेजर की मानें तो उन्हें पंजाब पुलिस की ओर से अब तक ऐसी कोई भी अधिकारिक चिट्ठी प्राप्त नहीं हुई है, जिसमें नौकरी की बर्खास्तगी का जिक्र हो। जिन डिग्री के फर्जी होने की बात की जा रही है, उन्हीं को जमा कराकर हरमनप्रीत ने रेलवे की नौकरी पाई थी, ऐसे में इसके फर्जी होने का सवाल ही नहीं उठता।

4 of 12
star cricketer harmanpreet kaur
बता दें कि खेल के मैदान पर अपनी तूफानी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करके शानदार प्रदर्शन करने वाली हरमन रेलवे में सीनियर सहायक सुपरिंटेंडेंट थीं। वर्ल्ड कप में 171 रन की शानदार पारी खेलने का ईनाम देते हुए पंजाब सरकार ने उन्हें डीएसपी का पद ऑफर किया था। इसे स्वीकार करते हुए हरमन ने रेलवे की नौकरी छोड़ दी। रेलवे ने हरमनप्रीत पर पांच साल का करार तोड़ने पर 27 लाख रुपये पेनाल्टी भी लगाई थी, लेकिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रेलमंत्री पीयूष गोयल से बातचीत की, उसके बाद जुर्माना हटा लिया गया था।
विज्ञापन

5 of 12
Harmanpreet Kaur
फिर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक मार्च 2018 को हरमनप्रीत को पंजाब पुलिस में डीएसपी बना दिया था। अब हरमनप्रीत कौर पर आरोप लगे कि उन्होंने नौकरी पाने के लिए चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ के नाम की फर्जी ग्रेजुएशन डिग्री जमा कराई। मामले में पंजाब पुलिस ने यूनिवर्सिटी के विजिलेंस विभाग से गोपनीय जांच कराई थी। जांच में सामने आया कि हरमनप्रीत कौर की ग्रेजुएशन की डिग्री का चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ में रिकॉर्ड नही है।
विज्ञापन

6 of 12
Harmanpreet Kaur
लड़कों के साथ भी खेला क्रिकेट
बता दें कि पंजाब के मोगा की रहने वाली हरमनप्रीत कौर क्रिकेट को लेकर इतनी क्रेजी थी कि वह अपने घर से कई किलोमीटर दूर अकादमी में क्रिकेट सीखने जाती थीं। यहां पर लड़कियों की टीम से खेलने के बाद वह टाइम निकालकर लड़कों के साथ भी क्रिकेट खेलती थीं। कड़ी मेहनत के बाद वह ऑलराउंडर बनने में कामयाब रहीं। दाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से ऑफ ब्रेक गेंदबाजी भी करती हैं। बेटी को स्टार खिलाड़ी बनते देखना पिता का सपना भी था।
विज्ञापन

7 of 12
star cricketer harmanpreet kaur
क्रिकेट करियर
हरमनप्रीत कौर ने 20 वर्ष की उम्र में पहला वनडे मुकाबला पाकिस्तान के साथ खेला। इसमें वह विकेट चटकाने मे कामयाब रहीं। वर्ष 2009 में इंग्लैंड में टी-20 क्रिकेट में डेब्यू किया। टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ष 2014 में डेब्यू किया। आखिरी वनडे इंग्लैंड के खिलाफ 12 अप्रैल 2018 को खेला। अपने अभी तक खेल करियर में हरमनप्रीत कौर 2 टेस्ट, 79 वनडे, 68 टी-20, बिग बैश लीग के 14 मुकाबले खेल चुकी हैं।

8 of 12
हरमनप्रीत कौर
वर्ल्ड कप में बनाए थे 171 रन
हरमन तब सुर्खियों में आईं, जब महिला विश्व कप 2017 में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने कंगारुओं के छक्के छुड़ाए थे। हरमनप्रीत ने 115 गेंदों में 171 रन बनाए। 20 चौके और 7 छक्के जड़े। पारी में हरमनप्रीत का स्ट्राइक रेट 148.69 रहा। इस धमाकेदार पारी की बदौलत हरमन ने न केवल महिला क्रिकेट के बल्कि, पुरुष क्रिकेट के कुछ रिकॉर्ड्स को चुनौती दे डाली थी।

9 of 12
हरमनप्रीत कौर
तोड़ा था रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
हरमन ने आईसीसी वर्ल्ड कप के नॉक आउट स्टेज में 171 रन बनाकर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को भी पीछे छोड़ दिया है। वर्ल्ड कप के नॉक आउट स्टेज में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब तक रोहित शर्मा के नाम था। रोहित ने 2015 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में 137 रन बनाए थे, लेकिन हरमनप्रीत ने 171 रन बनाकर यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।

10 of 12
हरमनप्रीत कौर
परेशानियां झेलीं, पर क्रिकेट का जुनून कम नहीं हुआ
तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हरमनप्रीत स्कूल में हरमनप्रीत हॉकी और एथलेटिक्स खेलती थीं, लेकिन क्रिकेट ही उनके मन में बस गया। पर न तो उसके पास खेलने का माहौल था और न ही सुविधाएं। पिता के पास कभी इतने पैसे नहीं थे कि पांच साल की बेटी के लिए नया बैट खरीदें तो वे भारी-भरकम बैट को काट-छांट कर छोटा करते थे। परेशानियों ने हरमन के क्रिकेट के प्रति उसके जुनून को कम नहीं होने दिया।

11 of 12
हरमनप्रीत कौर
इंटरनेशनल वूमेन डे के दिन जन्मीं थी हरमन
हरमनप्रीत का पूरा नाम रमनप्रीत हरमनप्रीत कौर भुल्लर है। उनका जन्म 8 मार्च 1989 को पंजाब के मोगा में हुआ था। उनके माता-पिता हरमंदर सिंह भुल्लर और सतविंदर कौर ने बताया कि उनकी बेटी का जन्म इंटरनेशनल वुमन डे के दिन यानी 8 मार्च 1989 को हुआ। हरमन ने अपनी प्राइमरी एजूकेशन भूपिंदरा खालसा गर्ल्स स्कूल और 10वीं गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की। हरमनप्रीत की एक बहन स्कूल में शिक्षिका हैं।
विज्ञापन

12 of 12
इंडियन क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर
84 नंबर वाली टीम इंडिया की टीशर्ट पहनती हैं
हरमनप्रीत दंगा पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए हमेशा 84 नंबर वाली टीम इंडिया की टीशर्ट पहनती हैं। उनके क्रिकेट के शौक के कारण कई लोग उन्हें खिलाड़ियों का नाम लिखी हुई टीम इंडिया की टी-शर्ट गिफ्ट कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने उसे कभी नहीं पहना। क्योंकि उनकी जिद थी कि वे टीम इंडिया की जर्सी तब ही पहनेंगी, जब उस पर उनका खुद का नाम लिखा हुआ हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें