फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे की गई अमेरिका में भारतीय युवक विक्रम जरयाल की हत्या, जानिए

Mon, 10 Apr 2017 09:04 AM IST
संजीव कुमार बख्शी/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
भारतीय युवक विक्रम जरयाल की अमेरिका में हत्या
अमेरिका में भारतीय युवक विक्रम जरयाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई, लेकिन ये हत्याकांड कैसे अंजाम दिया गया। इसका सच सामने आ गया है।
विज्ञापन

2 of 8
भारतीय युवक विक्रम जरयाल की अमेरिका में हत्या
26 वर्षीय विक्रम जरयाल पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला था। 6 अप्रैल को याकिमा सिटी के AM-PM गैस स्टेशन रात डेढ़ बजे के करीब वारदात अंजाम दी गई। विक्रम 25 दिन पहले ही अमेरिका में गया था और एक गैस एजेंसी में काम करता था। उस रोज भी वह अपने काम में जुटा हुआ ​था। अचानक मास्क पहने दो लोग आए और तोड़फोड़ लूटपाट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

3 of 8
भारतीय युवक विक्रम जरयाल की अमेरिका में हत्या
विक्रम के बड़े भाई ने बताया कि यह जानकारी याकीमा सिटी पुलिस डिपार्टमेंट के माइक बास्तीनेली ने दी। पुलिस के मुताबिक, विक्रम जरयाल से हथियारबंद बदमाशों ने पैसे की मांग की थी। विक्रम ने उन्हें काउंटर में रखे पैसे दे भी दिए थे, लेकिन एक बदमाश ने उसे गोली मार दी। इसके बाद वे फरार हो गए। साथ लोग विक्रम को तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

 

4 of 8
भारतीय युवक विक्रम जरयाल की अमेरिका में हत्या
याकिमा पुलिस विभाग की ओर से बताया गया है कि हमलावरों की तस्वीरें निकाल ली गई है। उन्होंने मास्क पहन रखा है। हालांकि उनकी पहचान को लेकर कार्रवाई की जा रही है। तस्वीरें बता रही हैं आरोपियों ने खास तरह के कपड़े पहने हुए थे। वहीं आसपास पूछताछ की जा रही है, क्योंकि कोई तो होगा, जो इस हमले के बारे में कुछ न कुछ जानता होगा।
विज्ञापन

5 of 8
भारतीय युवक विक्रम जरयाल की अमेरिका में हत्या
विक्रम के भाई लवली ने बताया कि शनिवार को उन्हें दूतावास से 4-5 कॉल आए थे। उन्हें बताया गया कि पुलिस ने विक्रम की हत्या की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली है और उसका मृत्यु प्रमाण पत्र सोमवार को जारी होगा। उसके बाद मृत शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी है।  सभी कार्रवाई के बाद शव के एक हफ्ते में भारत पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

6 of 8
सुषमा स्वराज
केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को इस मामले पर 5 ट्वीट किए। अपने पहले ट्वीट में सुषमा ने कहा, ‘मुझे वाशिंगटन में भारतीय नागरिक विक्रम जरयाल की गोलीबारी की घटना में दुखद मृत्यु पर एक रिपोर्ट मिली है।’इसके बाद स्वराज ने लिखा ‘वह केवल 26 वर्ष का था और अमेरिका में केवल 25 दिन पहले पहुंचा था। वह एक पारिवारिक मित्र के गैस स्टेशन पर काम कर रहा था’
विज्ञापन

7 of 8
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (फाइल)
तीसरा ट्वीट था ‘छह अप्रैल को दो लोगों ने 1.30 बजे दुकान में प्रवेश किया, उन्होंने उससे नगदी छीन ली और छाती पर गोली मार दी। इसके परिणामस्वरूप उनकी मौत हुई’। अगले ट्वीट में उन्होंने कहा है, ‘हम जांच एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। उन्हें सीसीटीवी फुटेज मिल गया है और अपराधी को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

8 of 8
सुषमा स्वराज
आखिरी ट्वीट में सुषमा ने कहा है कि ‘सेन फ्रांसिस्को में हमारा वाणिज्य दूतावास परिवार की मदद कर रहा है और पुलिस अधिकारियों के साथ इस संबंधी संपर्क में है’। गौरतलब है कि इससे पहले 22 फरवरी को कंसास के एक बार में हमलावर ने गोलियां चला दी और भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचीभोतला की मौत हो गई। इसके बाद नॉर्थ कैरोलिना में एक बिजनेसमैन हरनीश पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें