बॉलीवुड एक्टर और सांसद विनोद खन्ना की वायरल तस्वीर ने लोगों को इतना झकझोर दिया है कि वे अब उनके लिए एक बड़ा काम करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
एक्टर और सांसद विनोद खन्ना
गुरदासपुर से 4 बार सांसद रहे विनोद खन्ना बीमार चल रहे हैं और लोगों से उनकी हालत बर्दाश्त नहीं हो रही। इस बारे में बात करते हुए स्थानीय निवासियों ने बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे अपने सांसद के लिए लोग गुरुद्वारे और मंदिरों में प्रार्थनाएं कर रहे हैं। उनकी सलामती की दुआए की जा रही हैं। हवन यज्ञ किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
विनोद खन्ना
लोगों ने बताया कि सभी की एक ही प्रार्थना है की विनोद खन्ना ठीक होकर जल्द ही अपने घर लौट आएं। हमारी भगवान से यही प्रार्थना है की विनोद खन्ना ठीक होकर गुरदासपुर आएं। पठानकोट में भी जगह-जगह विनोद खन्ना की सलामती के लिए हवन यज्ञ करवाए जा रहे हैं। देश भर में उनके लाखों चाहने वाले उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।
4 of 7
विनोद खन्ना
बता दें कि विनोद खन्ना को बीमारी के चलते पंजाब विधान सभा चुनाव में भी नहीं देखा गया। सार्वजनिक तौर पर उन्हें पंजाब के राज्यपाल वीपी बदनौर के शपथ ग्रहण समारोह में बीते वर्ष 22 अगस्त को चंडीगढ़ में देखा गया था। उस समय भी वह बहुत ही कमजोर दिख रहे थे। अपने गुरदासपुर वाले घर से वह बीते साल 11 व 12 सितंबर में आए थे।
विज्ञापन
5 of 7
अभिनेता एवं सांसद विनोद खन्ना
बता दें कि पंजाब की गुरदासपुर सीट से बीजेपी के सांसद विनोद खन्ना को शुक्रवार रात शरीर में पानी की कमी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस समय वे गिरगांव के एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती हैं। वहीं उनके बेटे राहुल खन्ना का कहना है कि अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर है और जल्द ही उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल सकती है।
विज्ञापन
6 of 7
विनोद खन्ना
अस्पताल ने भी कंफर्म किया है कि विनोद खन्ना के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आ रहा है और उन्हें जल्द डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, विनोद खन्ना को ब्लैडर कैंसर है, हालांकि इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। एक्टर विनोद खन्ना ने साल 1968 में 'मन का मीत' से फिल्म में डेब्यू किया था। विनोद को आखिरी बार वरुण धवन स्टारर दिलवाले में देखा गया था। उस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल मुख्य भूमिका में थे।
विनोद खन्ना ने 'मेरे अपने', 'कुर्बानी', 'पूरब और पश्चिम', 'रेशमा और शेरा', 'हाथ की सफाई', 'हेरा फेरी', 'मुकद्दर का सिकंदर' जैसी कई शानदार फिल्में की हैं। विनोद खन्ना का नाम ऐसे एक्टर्स में शुमार था, जिन्होंने शुरुआत तो विलेन के किरदार से की थी बाद में हीरो बन गए। विनोद खन्ना की नई फिल्म आ रही है 'एक थी रानी ऐसी भी'। इसमें उन्होंने ग्वालियर के राजा की भूमिका निभाई है। उनके साथ इस फिल्म में हेमामालिनी भी हैं, जिन्होंने इस फिल्म में ग्वालियर की रानी विजया राजे सिंधिया का किरदार निभाया है।