फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गदर' का तारा सिंह बन बॉर्डर पार करने पहुंचे युवक को देखिए, FB पर हुआ था प्यार

Mon, 27 Feb 2017 09:21 AM IST
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तानी लड़की के लिए बॉर्डर पार करने पहुंचा युवक
पाकिस्तानी लड़की से फेसबुक पर प्यार हुआ और उसे अपना बनाने को ये लड़का 'गदर' का तारा सिंह बनकर बॉर्डर पार करने पहुंच गया। जानिए क्या अंजाम हुआ?
विज्ञापन

2 of 5
पाकिस्तानी लड़की के लिए बॉर्डर पार करने पहुंचा युवक
चंडीगढ़ के सेक्टर 49 में रहने वाले एक युवक को फेसबुक के जरिए पाकिस्तान में रहने वाली एक लड़की से प्यार हो गया था। वह उससे मिलने व निकाह करने के लिए पाकिस्तान जाना चाहता था। ऐसा करने के लिए युवक बॉर्डर पर पहुंच भी गया। जब युवक फाजिल्का सेक्टर की बीओपी डीआरडी नाथ के पास से शुक्रवार रात 12.22 बजे सरहद क्रास करने का प्रयास कर रहा था कि उसे बीएसएफ जवानों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

3 of 5
पाकिस्तानी लड़की के लिए बॉर्डर पार करने पहुंचा युवक
उधर, इस घटना की पुष्टि अबोहर बीएसएफ सेक्टर के डीआईजी ईअपन पीवी ने करते हुए कहा कि काफी पूछताछ के बाद पाक लड़की से प्यार करने की बात सामने आई है। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में युवक सिंकदर खान (30) पुत्र सफी खान ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से पाकिस्तान की एक लड़की से दोस्ती हुई। फेसबुक के जरिए रोजाना दोनों एक-दूसरे से चेटिंग करते थे। इसी तरह दोनों के बीच प्यार हो गया।

4 of 5
पाकिस्तानी लड़की के लिए बॉर्डर पार करने पहुंचा युवक
सिकंदर ने बताया कि वह उससे मिलने के लिए फाजिल्का सेक्टर की बीओपी डीआरडी नाथ के पास से सरहद क्रास कर लाहौर जाना चाहता था। पहले वह वाघा बॉर्डर पर गया, वहां बात नहीं बनी तो फाजिल्का चला गया। बीएसएफ की नजर पड़ गई और मैं पकड़ा गया। बीएसएफ ने पहले नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को इसकी सूचना दी और फिर पंजाब पुलिस के हवाले उसे सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाकिस्तानी लड़की के लिए बॉर्डर पार करने पहुंचा युवक
सिकंदर की तलाशी लेने पर उसके पास से वोटर कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम दो (एसबीआई व आईसीआईसीआई) व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि पहले सिकंदर ने पाकिस्तानी लड़की से प्यार की बात कबूल नहीं की, लेकिन विभिन्न खुफिया एजेंसियों की पूछताछ के दौरान उसने अपनी पूरी कहानी बीएसएफ को सुनाई। बीएसएफ को लग रहा है कि सिकंदर झूठ बोल रहा है, गहराई से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें