टीम इंडिया के हरफनमौला स्पिन बॉलर एवं दाएं हाथ के बल्लेबाज हरभजन सिंह 38 साल के हो गए हैं। जानिए उनके निजी जीवन से जुड़ी रोचक बातें।
विज्ञापन
2 of 9
हरभजन सिंह
पंजाब के जालंधर निवासी सरदार हरदेव सिंह प्लाहा के घर 3 जुलाई 1980 को इस नामी खिलाड़ी ने जन्म लिया। उनकी पांच बहनें हैं। जालंधर में उनका आलीशान घर है और जिस कॉलोनी में वे रहते हैं, वह जालंधर की सबसे महंगी कॉलोनियों में से एक है। उनका बंगला तीन एकड़ में फैला है। भज्जी के पास एक करोड़ की हमर कार है और वे ज्यादातर इसी में सफर करते हैं।
विज्ञापन
3 of 9
हरभजन सिंह
हरभजन सिंह को उनके फैंस और दोस्तों ने कई नाम दिए हैं, जैसे- टर्बनेटर, भज्जी, भज्जी पा, भाजु। भज्जी के बारे में जानकर हैरानी होगी कि उन्हें उनके पहले कोच चरणजीत सिंह भुल्लर ने बल्लेबाज के तौर पर प्रशिक्षित किया था, लेकिन अचानक उनकी मौत हो जाने के बाद उनके कोच दविंदर अरोड़ा ने उन्हें गेंदबाजी में हाथ आजमाने को कहा, जिसका नतीजा आज सभी के सामने है।
4 of 9
हरभजन सिंह
हरभजन सिंह ने 29 अक्तूबर 2015 को एक्ट्रेस गीता बसरा से शादी की। अब वे एक बेटी के पिता बन गए हैं। अपने हंसमुख और मस्तमौला स्वभाव से लोकप्रिय हरभजन सिंह पंजाब पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं। वह बरनाला में पंजाब पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट करते हैं।
विज्ञापन
5 of 9
हरभजन सिंह
अपने क्रिकेट कैरियर में हरभजन सिंह टेस्ट में 417 और वनडे में 269 विकेट ले चुके हैं। वे इंडिया के लिए टेस्ट में तीसरे बेस्ट (अनिल कुंबले 619 और कपिल देव 434 विकेट के बाद) और वनडे में 5वें बेस्ट बॉलर (कुंबले 334, श्रीनाथ 315, अगरकर 288 और जहीर खान 269 विकेट) हैं। हरभजन फील्ड के अंदर या फील्ड के बाहर दोनों जगह हमेशा चर्चा में रहते हैं।
विज्ञापन
6 of 9
हरभजन सिंह
हरभजन सिंह से कई विवाद भी जुड़े हैं। वे कभी किसी खिलाड़ी को बंदर कहते हैं तो उन्होंने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। एक बार वे मैदान पर सचिन तेंदुलकर के गले लगकर रोने लगे थे। हरभजन सिंह देश के बेस्ट और क्रिकेट जगत के बेहतरीन ऑफ स्पिनर्स में से एक हैं। हरभजन टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने ऐसा 2001 में भारत के ऑस्ट्रेलियाई टूर के दौरान किया था।
विज्ञापन
7 of 9
हरभजन सिंह
जनवरी 2008 में एन्ड्रयू सायमंड्स ने भज्जी पर नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। हरभजन ने उन्हें मैच के दौरान बंदर कहा था। जिसके बाद आईसीसी ने भज्जी पर बैन लगा दिया था, लेकिन बाद में मामला सुलझ गया। आईपीएल के दौरान श्रीसंत को थप्पड़ मारने के कारण भज्जी पर 11 मैचों का प्रतिबंध और एक मैच की फीस का जुर्माना लगा था।
8 of 9
हरभजन सिंह
2009 में हरभजन सिंह को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया था। हरभजन सिंह टेस्ट और वनडे में तीन-तीन बार मैन ऑफ द सीरीज बन चुके हैं। भज्जी का शुरू से एक ऑलराउंडर बनने का लक्ष्य था। भज्जी अपनी 'दूसरा' गेंद के लिए भी काफी मशहूर हैं।
हरभजन सिंह और आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग से जुड़ा एक रोचक किस्सा बहुत लोकप्रिय है। रिकी पोटिंग भज्जी की गेंदबाजी से डरते थे। वे खुद कहते हैं कि उन्हें भज्जी की बॉलिंग समझ नहीं आती। वे जब भी उनके सामने बॉलिंग करने आते हैं तो वे डर जाते थे। भज्जी पोटिंग को अब तक 10 बार आउट कर चुके हैं।