फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 से ज्यादा फिल्में कर चुके अभिनेता आज किस हाल में?

Tue, 23 Feb 2016 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 7
300 से ज्यादा पंजाबी-हिंदी फिल्मों में दिलीप कुमार, देव आनंद, अमिताभ बच्चन और शाहरुख़ ख़ान जैसे सितारों संग काम कर चुके सुपरस्टार अभिनेता आज मुफलिसी के दौर में हैं।
विज्ञापन

300 से ज्यादा फिल्में कर चुके अभिनेता आज किस हाल में?‍

2 of 7
ये अदाकार हैं सतीश कौल। कश्मीर में 8 सितंबर 1954 में जन्में सतीश कौल 80 के दशक में पंजाबी सिनेमा के हर जवां दिल की धड़कन रहे। 300 पंजाबी और 35 हिंदी फिल्मों में अदाकारी के जौहर दिखाने वाले हैंडसम चॉकलेटी हीरो सतीश ने आसमान की बुलंदियों को छुआ। दिलीप कुमार, देव आनंद, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान जैसे नामी कलाकारों के साथ काम किया। फिल्म इंडस्ट्री को 30 साल देने वाला एक्टर आसमान से गिरा तो गिरता ही चला गया।
विज्ञापन

300 से ज्यादा फिल्में कर चुके अभिनेता आज किस हाल में?‍

3 of 7
आलम ये हुआ कि 30 साल बाद पंजाब सरकार के कहने पर लुधियाना में एक्टिंग स्कूल खोला और जिंदगी की सारी जमा पूंजी उसी में लगा दी। फाइनांशियल क्राइसिस की वजह से स्कूल नहीं चल पाया। इससे पहले पत्नी के साथ तलाक के वक्त भी आर्थिक नुकसान उठाया। लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले सतीश आज कहीं भी आने जाने के लिए रिक्शा करते हैं। वो अपने शानदार अतीत को याद करते ही रो पड़े। सुपर स्टार आज अस्पताल के बेड पर असहाय से लेटे थे।

300 से ज्यादा फिल्में कर चुके अभिनेता आज किस हाल में?‍

4 of 7
गौरतलब है कि करीब एक साल पहले सतीश का बाथरूम में पैर फिसलने के कारण चूल्हा टूट गया था, जिस कारण उसको पटियाला के ज्ञानसागर अस्पताल में दाख़िल करवाया गया। इनके इलाज पर अब तक डेढ़ लाख के करीब ख़र्च हो चुका है। अब सतीश कौल की तरफ से अपनी बीमारी पर ख़र्च हुए पैसे देने भी कठिन हो गए हैं। उन के इलाज के लिए न कोई प्रशंसक, न ही कोई समाज सेवीं संस्था आगे आई है। पंजाब सरकार को अब जाकर उनकी सुध आई है।
विज्ञापन

300 से ज्यादा फिल्में कर चुके अभिनेता आज किस हाल में?‍

5 of 7
ज्ञान सागर अस्पताल में दाखिल सतीश कौल का हाल पूछने रविवार को पंजाब के मुख्य मंत्री के मीडिया सलाहकार हरचरन बैंस अस्पताल पहुंचे। करीब आधा घंटे तक अस्पताल में रहे सतीश कौल के पास रहे हरचरन बैंस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मुख्य मंत्री को लेकर उनसे मिलने आएंगे। बैंस ने अस्पताल के डॉ. हरवीर कौर राऊ से उनकी सेहत के बारे जानकारी हासिल की। बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से सतीश कौल पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म तैयार कराएगी।
विज्ञापन

300 से ज्यादा फिल्में कर चुके अभिनेता आज किस हाल में?‍

6 of 7
कौल बोले, मेरी डूबती बेड़ी किनारे लग जाएगी: हरचरन बैंस से मिलने बाद भावुक हुए सतीश कौल ने कहा कि पंजाब सरकार की सहायता से उनके जीवन की डूबती बेड़ी किनारे लग लग जाएगी। कई लोगों ने मेरी हालत देख कर वादे तो किए, लेकिन निभाया किसी ने नहीं। उन्होंने कहा कि वह ज्ञान सागर अस्पताल का बहुत एहसानमंद हैं। अस्पताल के फ्री इलाज से उनको नया जीवन मिला है। अब सरकार की मदद से उनके जीवन में खुशहाली आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

300 से ज्यादा फिल्में कर चुके अभिनेता आज किस हाल में?‍

7 of 7
कौल बोले कि "मैं पहले एक प्राईवेट अस्पताल में था लेकिन वहां इलाज के लिए पैसे ज्यादा थे इसलिए पटियाला के एक छोटे से अस्पताल में भर्ती हो गया। बुरा वक़्त मुझ पर भारी रहा, मेरी पत्नी मुझसे कई साल पहले तलाक लेकर मेरे बेटे के साथ दक्षिण अफ्रीका चली गई। हैदराबाद में एक बहन है लेकिन वो खुद इतने तकलीफ में हैं, वो मेरी क्या मदद कर पाएगी? मेरी जमापूंजी खर्च हो चुकी है और इस वक्त अस्पताल में उनका इलाज इंसानियत के नाते हो रहा है"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें