फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: उम्र 101 साल, जज़्बा ऐसा विदेश जाकर रेसिंग में जीता गोल्ड, फहराया तिरंगा

Tue, 25 Apr 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
101 साल की मान कौर
उम्र 101 साल फिर भी विदेश जाकर रेसिंग में गोल्ड जीतने वाली इस महिला के बारे में जानिए, हैरान रह जाएंगे इनकी फिटनेस को देखकर...
विज्ञापन

2 of 7
Man Kaur - फोटो : Amar Ujala
101 साल की मान कौर ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में 100 मीटर की रेस जीतकर चंडीगढ़ का नाम रोशन किया है। ऑकलैंड में चल रही वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में मान कौर का दम देखकर सब हैरान रह गए। 
विज्ञापन

3 of 7
Man Kaur - फोटो : Amar Ujala
मान कौर ने यह रेस 1 मिनट 14 सेकेंड में पूरी की। यह इस वेटरन खिलाड़ी के करियर का अब तक का 17वां गोल्ड मेडल है। 

4 of 7
Man Kaur - फोटो : Amar Ujala
बता दें कि 100 मीटर की प्रतिस्पर्धा में मान कौर अपनी कैटेगरी में अकेली ही धावक थीं। मेडल जीतने के बाद मान कौर ने कहा कि मैंने इस रेस का आनंद लिया और मैं बेहद खुश हूं। मैं अभी रुकने वाली नहीं हूं, दौड़ना जारी रखूंगी।
 
विज्ञापन

5 of 7
Man Kaur - फोटो : Amar Ujala
बेटे के साथ दौड़ती हैं
मान कौर के बेटे गुरदेव सिंह भी वेटरन एथलेटिक्स प्रतियोगिताआें में हिस्सा लेते हैं। बेटे के आग्रह पर ही मान कौर ने वेटरन प्रतियोगिताआें में हिस्सा लेना शुरू किया था।
विज्ञापन

6 of 7
Indian athlete Man Kaur
कनाडा में भी नाम किया रोशन
इससे पहले कनाडा में वैंकूवर में हुई मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मान कौर ने 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, भाला फेंक, गोला फेंक में हिस्सा लेते हुए चार गोल्ड मेडल जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Indian athlete Man Kaur
सुबह-शाम करती हैं सैर और योगा
मेडल जीतने की सूचना के बाद चंडीगढ़ स्थित उनकेघर में खुशी का माहौल है। मान कौर की बेटी 59 वर्षीय अमृत कौर बताती हैं कि वह आज भी सुबह और शाम नियमित रूप से सैर और योगा करती हैं। इसके साथ ही कई बार तो सब को हटाकर खाना भी खुद ही बनाने लगती हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें