फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन-दहाड़े लॉक खोला-पेट्रोल डाला और धक्का मारकर ले गए बब्बू मान की कार

Tue, 25 Apr 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
दिन-दहाड़े ऐसे चुराई बब्बू मान की कार
बब्बू मान की कार को चोर बड़े आराम से चुरा ले गए। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि स्टार्ट न होने पर धक्का मारकर ही कार को ले गए, देखिए...
विज्ञापन

2 of 8
दिन-दहाड़े ऐसे चुराई बब्बू मान की कार
पंजाबी सिंगर बब्बू मान के पिता की मारुति कार बुधवार को फेज-10 स्थित उनके ऑफिस के बाहर से चोरी हो गई थी। दिल्ली नंबर की डीएल 2सी 1674 कार बब्बू मान के पिता बाबू सिंह मान की पहली कार थी।
विज्ञापन

3 of 8
दिन-दहाड़े ऐसे चुराई बब्बू मान की कार
पिता की मौत के बाद बब्बू मान ने उनकी निशानी के तौर पर कार संभालकर रखी थी और उसे अच्छी तरह से मेंटेन कर रखा था। कार को पुलिस तलाश नहीं कर पाई है, जबकि बब्बू मान ने अपने फैन्स से इसमें मदद की अपील की।

4 of 8
दिन-दहाड़े ऐसे चुराई बब्बू मान की कार
‘बब्बू मान फैन्स क्लब’ फेसबुक पेज पर कार के साथ फोटो अपलोड की और लिखा कि कार के बारे में सूचना देने वाले को 51 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा। चोर से भी अपील की गई है कि यदि वह कार वापस करेगा तो उसे भी यह इनामी राशि मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 8
दिन-दहाड़े ऐसे चुराई बब्बू मान की कार
पंजाबी गायक बब्बू मान के मोहाली में फेज 10 में बने ऑफिस ग्राऊंड जीरो की पिछली पार्किंग में बब्बू मान के पिता की मारुति 800 कार DL 2C 1674  चोरी हो गई है । हालांकि यह कार बहुत पुरानी थी लेकिन पवन के अनुसार बेशकीमती थी क्योंकि इसके साथ बब्बू मान के पिता की यादें जुड़ी हुई थी।
विज्ञापन

6 of 8
दिन-दहाड़े ऐसे चुराई बब्बू मान की कार
पवन ने बताया कि इसकी शिकायत मोहाली के फेस 11 में बने पुलिस स्टेशन में दर्ज करवा दी गई है। इस केस के जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया के बब्बू मान के मैंनेजर के बयानों पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है ।
 
विज्ञापन

7 of 8
दिन-दहाड़े ऐसे चुराई बब्बू मान की कार
क्या कहा बब्बू मान ने
बब्बू मान के पिता अब इस दुनिया में नहीं है। जिसके कारण उसने उनकी कार को अपने पास संभाल कर रखा हुआ था। उन्होंने लोगों से कहा कि इस कार से मेरे जज्बात जुड़े हुए हैं। मेरी इस कार की सूचना देने वाले को 50 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा। अगर चोर खुद भी यह पोस्ट पढ़ रहा हो तो कार वापस करके अपना इनाम ले सकता है।
 
विज्ञापन

8 of 8
दिन-दहाड़े ऐसे चुराई बब्बू मान की कार
एक फैन का कमेंट...
‘मानदी गड्डी लै के दस्स कित्थे जावेगा, आप्पे मोड़ जा काका नई ता जूत खावेंगा, है घर दा मेंबर हुंदी इक पुरानी गड्डी वई, बड़ी गलत थां ते पतंदरा तेरी निगाह आन पई, पिंड नई कोई जित्थे आशिक ना मान दा, कातो मुफ्त बन गया दुश्मन अपनी जान दा, जे गलती मन्न के मोड़ गया ता पुन्न कमावेंगा, नई ता मुफ्त दे कुक्कड़ वांगू ऐंवे भुन्न जावंेगा।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें