फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना की इन दो ताकतों ने दुश्मनों की आर्मी में मचाई खलबली, नहीं कर पाएंगे टकराने की हिम्मत

Sat, 01 Dec 2018 12:08 PM IST
संजीव पंगोत्रा, न्यूज डेस्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
Indian Army
भारतीय सेना को दो ऐसी चीजें ताकत के रूप में मिल गई हैं, जिन्होंने दुश्मनों की आर्मी में खलबली मचा दी है। अब दुश्मन देश भारत से टकराने की हिम्मत नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
Indian Army
भारतीय सेना के जवानों को दुश्मनों के केमिकल और बायो केमिकल हमलों से बचाने के लिए एक खास जैकेट तैयार की गई है। यह जैकेट जवानों को केमिकल हमलों से सुरक्षित रखती है। चंडीगढ़ सेक्टर-एक स्थित राजेंद्रा पार्क में पंजाब सरकार की ओर से आयोजित मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल में एनबीसी नाम की यह जैकेट आम लोगों को दिखाई गई।
विज्ञापन

3 of 7
Indian Army
इसके साथ भारतीय सेना के उन घातक हथियारों का भी डिस्पले किया गया, जिनको देखकर दुशमन देशों की सेना के छक्के छूट जाते हैं। इनमें नाइट विजन के अत्याधुनिक कैमरे, एंट्री रडार इक्यूपमेंट ,एंटी टैंक गाइड मिसाइल, तोप, सब मैरीन बोट शामिल रहीं। इन्हें देखने के लिए काफी संख्या में ट्राइसिटी से लोग और स्कूली बच्चे पहुंचे। इस दौरान बच्चों ने सेना से जुड़े हथियारों, टैंक, मिसाइल के बारे में पूरी जानकारी जुटाई और भारतीय सेना को सेल्यूट भी किया।

4 of 7
Indian Army
लाइट वेट 1 एलएफ बोट
प्रदर्शनी में लाइट वेट 1 एलएफ बोट को शामिल किया गया हैं। इसे सब मैरीन कमांडो अपने मिशन के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल करते हैं। जवान ने बताया कि जब दुश्मनों को जवाब देने के लिए रास्ते में नदी व बड़े नाले आते हैं, इस बोट के जरिये सेना अपने जवानों को एक जगह से दूसरी तरफ भेजने के साथ-साथ जवानों को खाने के लिए सामग्री भी पहुंचाने का काम करती हैं। इस बोट में 10 लोग एक साथ मिशन पर निकलते हैं। इस बोट का वेट तकरीबन 117  किलोग्राम हैं। उन्होंने कहा कि इसको आसानी से 4 जवान उठा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
भारतीय सेना
एनबीसी जैकेट
भारतीय सेना ने अब दुश्मनों के केमिकल और बायो केमिकल हमलों से बचने लिए एनबीसी नाम से महफूज जैकेट तैयार की है। भारतीय सेना के 270 इंजीनियरिंग विंग के हवलदार जलजीत सिंह ने बताया कि आज के समय में  दुशमनों की हर हरकत से अपने जवानों को सुरक्षित रखना सेना की जिम्मेदारी हैं। आज के आधुनिक युग में केमिकल तथा रासायनिक अटैक का ज्यादा डर रहता हैं। एनबीसी जैकेट पर अगर द्रव पदार्थ या बायो केमिकल से हमला होता है तो यह उसे सोख लेती है और उसे जवान के शरीर तक नहीं पहुंचने देती। इसे सेना में तकरीबन 2000 में शामिल कर लिया गया था। जवान के अनुसार सीरिया और इराक में जिस तरह से रासायनिक हमले हो रहे हैं। इसको देखते हुए इस जैकेट को बनाया गया है।
विज्ञापन

6 of 7
indian army - फोटो : AMAR UJALA
एंटी टैंक मिसाइल
भारतीय सेना के बेड़े में अब एंटी टैंक गाइड मिसाइल के आ जाने से दुश्मनों की सेना में खलबली मच गई है, जिन रास्तों में टैंक नहीं जा सकता, वहां इसे इस्तेमाल किया जाता है। इसकी मारक क्षमता तकरीबन 2 किलोमीटर तक हैं। वहीं, दुश्मन टैंक पर इसे जब छोड़ा जाता है तो यह अपने निशाने पर सटीक वार करते हुए उसे नष्ठ कर देती है। चाहे इस दौरान विरोधी टैंक एन मौके पर जगह बदल ले तो इसके बाद भी यह मिसाइल पीछा नही छोड़ती और उस टैंक को खत्म करके ही छोड़ती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
indian army
बच्चों ने देखी सेना की ताकत
मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल में स्कूली बच्चे भी पहुंचे, जिन्होंने भारतीय सेना का रुतबा बढ़ाने वाले हथियायों को देखकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया। डीएवी स्कूल में 7बी कक्षा की स्टूडेंट जीया ने कहा कि वह पहली बार सेना के हथियार इतनी नजदीक से देख रहे है। वहीं सातवीं कक्षा की छात्रा गरिमा ने कहा कि वह भारतीय सेना को सेल्यूट करती हैं, जिनकी वजह से हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें