फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भारत की तीनों सेनाओं से टकराने की हिम्मत नहीं कर पाएगा कोई, जानिए क्यों?

Mon, 30 Oct 2017 09:12 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
INDIAN ARMY - फोटो : AMAR UJALA
अब दुनिया का कोई भी देश, भारत की तीनों सेनाओं से टक्कर लेने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। टकराने से पहले सौ बार सोचेगा, फिर भी टकराएगा तो अंजाम भुगतेगा।
विज्ञापन

2 of 8
भारतीय सेना - फोटो : file photo
दरअसल, रूस की मदद से अब भारतीय सेना और ताकतवर बनेगी। भारत और रूस के बीच जहां पहले ही सैन्य व राजनयिक संबंध अच्छे हैं, वहीं अब पहली बार दोनों देशों की सेनाएं ट्राई-सर्विस एक्सरसाइज कर रही हैं। दोनों देशों की इस वार गेम एक्सरसाइज में भारतीय सेनाओं के तीनों अंगों आर्मी, एयरफोर्स और नेवी को अपग्रेडेशन व अपनी रक्षा क्षमता निखारने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 8
भारतीय सेना - फोटो : file photo
इसके अलावा रूस की मदद से संयुक्त सैन्य निर्माण, सह उत्पादन, सैन्य हार्डवेयर, उपकरणों के विकसित करने की दिशा में भी भारतीय सेना को काफी बढ़ावा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि भारत पहले से ही अपनी रक्षा क्षमता बढ़ाने के लिए काम कर रहा है और सैन्य आधुनिकीकरण के लिए अरबों डॉलर मूल्य का खरीद प्रस्ताव तैयार कर चुका है। ये खरीद रूस से भी की जानी है।

4 of 8
indian army - फोटो : file photo
रूस भारतीय सेना के तकनीकी विशेषज्ञों को भी और ट्रेंड करेगा। इंडियन एयरफोर्स के विशेषज्ञ एयरो इंजन की ट्रेनिंग लेने के लिए रूस रवाना हो गए हैं। वहां ये विशेषज्ञ इंडियन एयरफोर्स के बेड़े में मौजूदा एमआई परिवार के नवीनतम हेलीकॉप्टर एमआई-17वी5 के इंजन ओवरहॉलिंग व अन्य नवीनतम रिपेयरिंग टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण लेंगे।
विज्ञापन

5 of 8
भारतीय सेना - फोटो : file photo
मालूम हो कि इंडियन एयरफोर्स के बेड़े में एमआई परिवार के जितने भी हेलीकॉप्टर हैं, वे सभी रशियन बेस्ड हैं। समय-समय पर इन सभी एयरक्राफ्ट में कुछ न कुछ अपग्रेडेशन और मोडिफिकेशन चलती रही है। इसी के चलते इंडियन एयरफोर्स के विशेषज्ञों की टीम को एयरो इंजन की एडवांस ट्रेनिंग के लिए रूस भेजा गया है।
विज्ञापन

6 of 8
INDIAN ARMY - फोटो : file photo
भारत व रूस इन दिनों दस दिवसीय वार गेम एक्सरसाइज में व्यस्त हैं जो 29 अक्तूबर तक चलेगी। ये एक्सरसाइज चीन और नार्थ कोरिया देशों के लिए भी बड़ी टेंशन का विषय भी बनी हुई है क्योंकि इस वार गेम एक्सरसाइज के लिए रूस ने जो इलाका चुना है, वह चीन और नार्थ कोरिया बार्डर के बिल्कुल नजदीक है।
विज्ञापन

7 of 8
Indian Army - फोटो : file photo
दरअसल, ये एक्सरसाइज रूस के शहर व्लादिवोस्तोक में चल रही है। यहां रूस और भारतीय सेनाओं के तीनों अंग अपनी ताकत का जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। यह व्लादिवोस्तोक शहर के एक छोर पर चीन और दूसरे छोर पर नार्थ कोरिया बार्डर है। लिहाजा रूस और भारतीय सेनाओं के ज्वाइंट सैन्य प्रदर्शन को देखकर चीन और नार्थ कोरिया देशों की चिंता बढ़ना जायज है।
विज्ञापन

8 of 8
भारतीय सेना - फोटो : file photo
इतना ही नहीं भारत के धुर विरोधी पाकिस्तान की भी बैचेनी इंडो-रशिया मिलट्री वार गेम एक्ससाइज से बढ़ना लाजिमी है। सेना में मेजर जनरल रैंक के एक आला अफसर का कहना है कि रूस के साथ पहली बार हो रही भारतीय सेना की ट्राई सर्विस एक्सरसाइज दोनों सेनाओं का अनुभव और आत्मविश्वास काफी बढ़ाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें