बस बहुत हो गई बर्बरता, अब भारत में घुस कर दिखाएं आतंकी। पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना ने एक नई चाल चली है।
विज्ञापन
2 of 7
भारत-पाकिस्तान बार्डर
- फोटो : File Photo
घाटी में एलओसी पार से लगातार घुसपैठ हो रही है। बार-बार घाटी में जवानों के शिविरों, यूनिटों और चौकियों पर हमले इसी घुसपैठ का नतीजा हैं। पिछले दिनों दो जवानों की बर्बरता से हत्या के बाद सेनाध्यक्ष ने घुसपैठ के मद्देनजर बार्डर एरिया में सुरक्षा व सतर्कता और कड़ी करने के साथ ही घाटी व उत्तर भारत की प्रमुख छावनियों में भी सुरक्षा व्यवस्था व सतर्कता और कड़ी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
3 of 7
बॉर्डर क्षेत्र
सेनाध्यक्ष ने पिछले दिनों चंडीगढ़ में पाकिस्तान से निपटने की रणनीति के दौरान जल्द बड़ी कार्रवाई का संकेत भी दिए थे। गत दिनों चंडीगढ़ में सेनाध्यक्ष और वेस्टर्न कमांड केआला अफसरों के बीच हुई बैठक में इस मसले पर गंभीरता से मंथन किया गया था। इस दौरान बार्डर पार से हो रही घुसपैठ और सेना के कैंप व चौकियों पर हमले को लेकर चिंता व्यक्त की गई थी। सेनाध्यक्ष सैनिकों पर हमलों को लेकर काफी फिक्रमंद थे।
4 of 7
बॉर्डर
इस बैठक में सेनाध्यक्ष ने वेस्टर्न कमांड के अफसरों के साथ बैठक में पिछले कुछ माह के दौरान घाटी में आतंकी हमलों को लेकर चिंता जताई। शोपियां सेक्टर में सेना कैंप पर आतंकी हमला किया गया। नगरोटा में पुलिस की वर्दी में आए आतंकियों ने सेना कैंप पर हमला किया था। इसमें दो मेजर समेत सात सैनिकों की जान गई।
विज्ञापन
5 of 7
पाकिस्तानी लड़की के लिए बॉर्डर पार करने पहुंचा युवक
उसके बाद कुपवाड़ा में सेना कैंप पर फिदाईन हमला हुआ। आर्मी कैप्टन समेत तीन जवान मारे गए थे। इसी कड़ी में आर्मी गैरिसन पर अटैक हुआ तीन जवान और दो अफसर शहीद हुए थे । अब पिछले दिनों एलओसी में कृष्णा घाटी के पास आर्मी की केरनी पोस्ट पर हमला कर न केवल दो जवानों की हत्या की गई, बल्कि उनके शवों को क्षत-विक्षत किया गया।
विज्ञापन
6 of 7
border
- फोटो : Amar Ujala
इन हमलों की समीक्षा के बाद सेनाध्यक्ष समेत आला अफसर इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आखिरकार एलओसी से घुसपैठ कैसे हो रही है? इसे कैसे रोका जाए? सेना के एक आला अफसर ने बताया कि हालांकि सेना इसे लेकर ठोस प्लानिंग में जुटी है, लेकिन फिलहाल सेनाध्यक्ष ने सीमा पर सुरक्षा को और कड़ा करने के आदेश दिए हैं।
सेनाध्यक्ष के मुताबिक, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि आतंकी बार्डर पार करके ही घाटी में दाखिल हो रहे हैं। उनके अनुसार इस तरह के हमले सेना अब ज्यादा बरदाश्त नहीं करेगी। पाकिस्तान की चौकियों को भारतीय टैंकों और मिसाइलों द्वारा नेस्तानबूत करने का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे इन्हीं संकेतों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। लेकिन अभी तक सेना ने इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।