जिस मां ने जन्म दिया और उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी ने शहीद बेटे की अर्थी को कंधा दिया। जयकारा लगाकर बेटे को अंतिम विदाई दी, देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 5
शहीद पलविंदर सिंह का अंतिम संस्कार
पंजाब में बटाला के गांव रायचक्क के पलविंदर सिंह श्रीनगर में काजी कुंड आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया तो पूरा गांव अंतिम विदाई देने उमड़ा। बुधवार सवेरे ही शहीद का शव गांव पहुंचा था।
विज्ञापन
3 of 5
शहीद पलविंदर सिंह का अंतिम संस्कार
शहीद पलविंदर सिंह की अर्थी को मां सुरजीत कौर ने कंधा दिया और भारत मां का जयकारा लगाकर विदा किया। शहीद को भाई दविंदर सिंह ने मुखग्नि दी। वहीं शहीद की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वे अपने पीछे 9 साल की बेटी और 6 साल का बेटा छोड़ गए हैं।
4 of 5
शहीद पलविंदर सिंह का अंतिम संस्कार
शहीद पलविंदर के पिता संतोख सिंह ने बताया कि उनके बेटी की मौत गर्दन में गोली लगने से हुई। मंगलवार सुबह ही उसके शहीद होने की खबर आई थी और तब से परिवार वालों का बुरा हाल है। सारा गांव शोक में डूब गया।
शहीद के पिता ने बताया कि 10 सिख बटालियन में हवलदार पलविंदर सिंह इन दिनों जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। करीब पिछले 17 सालों से फौज में अपनी सेवाएं दे रहा था। पलविंदर 5 महीने पहले ही वह हवलदार बना था।