फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: एक साथ जलीं 3 फौजी दोस्तों की चिताएं, जानिए कैसे आई मौत?

Thu, 07 Dec 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
Haryana News
तीन दोस्त, सेना में थे। एक साथ छुट्टी पर आते थे, लेकिन तीनों को मौत भी एक साथ आएगी, ये किसी ने सोचा न था। देखिए एक साथ जलीं तीन दोस्तों की चिताएं।
विज्ञापन

2 of 6
Haryana News
मामला हरियाणा के रोहतक का है। सांपला के गांव मोरखेड़ी में रविवार को जब तीन फौजी दोस्तों की चिताएं एक साथ जलीं तो चीख पुकार मच गई। रविवार देर रात एक शादी से लौटते समय सोनीपत रोड पर सिसाना गांव के पास हादसे में तीनों की मौत हो गई थी। सोमवार सुबह तीनों के शव गांव पहुंचे तो हर कोई बिलख उठा।
विज्ञापन

3 of 6
Haryana News
वहीं सोमवीर, प्रदीप और नवीन के अंतिम संस्कार में पूरा गांव उमड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि तीनों बहुत अच्छे दोस्त थे। हमेशा शहादत की बात करते थे। कहते थे कि वह गांव का नाम रोशन करेंगे, लेकिन जिस तरीके से भगवान ने उन्हें इस दुनिया से विदा किया है, इससे बड़ा दुख हमारे लिए और कोई हो ही नहीं सकता।

4 of 6
Haryana News
मृतक नवीन के चाचा राजेश कुमार ने बताया कि रविवार को उनके परिवार के ही फौजी मनजीत की शादी थी। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। रविवार को बारात भी ठीक-ठाक से निपट कर वापस लौट रही थी, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। सिसाना के पास उनकी कार एक ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

5 of 6
रोहतक में हादसा
वहीं गाड़ी में बैठे तीनों दोस्त और ड्राइवर चालक सतीश घायल हो गया था। पीजीआईएमएस में पहुंचने पर तीनों को मृत घोषित कर दिया गया था। राजेश कुमार ने बताया कि करीब 20 दिन पहले 13 नवंबर को नवीन के एक चाचा रमेश की सड़क हादसे में ही जान गई थी। इस हादसे में उसकी बहन तो बच गई, लेकिन चाचा को जान से हाथ धोना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहतक में हादसा
ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव की आबादी करीब पांच हजार है और पूरे गांव में करीब 150 फौजी है। इनमें से कई तो बड़े पद पर अफसर भी रह चुके हैं । 2500 वोट वाले गांव में इतने फौजी होना बड़ी बात है। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों फौजी हरिजन बस्ती से थे। अकेले इसी बस्ती से कई परिवार के बेटे फौज में हैं और गांव को उन पर गर्व है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें