फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में मिला छुट्टी पर घर आ रहे सेना के जवान का शव, देखिए तस्वीरें

Mon, 30 Jan 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
रोडवेज बस में मिली सेना के जवान की लाश
छुट्टी पर घर लौट रहे सेना के जवान का शव रोडवेज की बस में सीट पर पड़ा मिला। शव के हाल देखकर पुलिस हैरान रह गई। आप भी देख लिजिए।
विज्ञापन

2 of 5
रोडवेज बस में मिली सेना के जवान की लाश
घटना हरियाणा के रोहतक की है। बस स्टैंड पर रविवार सुबह फरीदाबाद डिपो की बस में सैनिक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुनील भारतीय सेना में लेह लद्धाख में तैनात था। 25 जनवरी को लाखनमाजरा में उसकी पत्नी की किसी ने हत्या कर दी थी, जिसके चलते वह छुट्टी लेकर घर वापस आ रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3 of 5
रोडवेज बस में मिली सेना के जवान की लाश
पुलिस ने जानकारी दी कि उन्हें फौजी का फरीदाबाद रोडवेज की बस के अंदर पड़ा मिलने की खबर मिली थी। उसके पास कागजात मिलने के बाद उसकी पहचान लाखनमाजरा के फौजी सुनील राठी के रूप में हुई, जो लद्दाख में तैनात था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट वगैरह नहीं मिला है। इसके अलावा बैग से पानी दो बोतलें मिली हैं, जिनमें से एक में थोड़ी सी शराब है।

4 of 5
रोडवेज बस में मिली सेना के जवान की लाश
शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी गई तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि हाल ही में 15 जनवरी को छोटे भाई की शादी के लिए आया सुनील 18 जनवरी को वापस ड्यूटी पर लौटा था कि सुबह करीब 5 बजे रोहतक में बस में उसकी डेड बॉडी मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने बताया कि 25 जनवरी को किसी ने उसकी पत्नी निक्कू की हत्या कर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोडवेज बस में मिली सेना के जवान की लाश
प्राथमिक जांच से लग रहा है कि फौजी ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड किया है। वहीं, परिजनों की मानें तो उनके खानदान में कभी आज तक किसी ने शराब को छुआ तक नहीं है, फिर सुनील के बैग में शराब का मिलना किसी अप्रिय घटना की तरफ इशारा कर रहा है। उन्हें आशंका है कि किसी ने उसकी हत्या की है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें