फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती के नियमों में हुआ एक और बड़ा बदलाव, अब इस तरह होंगी नई भर्तियां

Mon, 04 Sep 2017 09:16 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
INDIAN ARMY - फोटो : file photo
भारतीय सेना में भर्ती के नियमों में एक बार फिर से बड़ा बदलाव किया गया है। अब युवाओं को सेना की नौकरी पाने के लिए ये शर्तें पूरी करनी ही होंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
indian army
सेना भर्ती में दस्तावेजी फर्जीवाड़े को लेकर सेना अलर्ट है। सेना लगातार नियमों को और सख्त बनाने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में सेना ने अब यह फरमान जारी किया है कि खुली भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों की आंखों की पुतलियों और फिंगरप्रिंट का डाटा जुटाया जाएगा। इसका मिलान संबंधित अभ्यर्थियों के आधार कार्ड के साथ किया जाएगा। मिलान होने पर ही अभ्यर्थी सेना भर्ती में भाग ले पाएगा, अन्यथा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

 
विज्ञापन

3 of 6
indian army
दूसरे के दस्तावेजों पर भर्ती होने की फिराक में युवा
हरियाणा में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें युवाओं ने अपने ही परिचित किसी दूसरे (भाई या अन्य नजदीकी रिश्तेदारों) के शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर सेना में एंट्री की कोशिश की। हरियाणा में ऐसे 73 केस भी दर्ज हैं, जिनकी जांच अभी चल रही है। इनमें शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ-साथ कई अन्य फर्जी दस्तावेज भी इस्तेमाल किए गए हैं, उनकी भी जांच हरियाणा पुलिस कर रही है।

4 of 6
भारतीय सेना
इसलिए बरतनी पड़ी चौकसी
सेना में भर्ती से पहले आंखों की पुतलियों और फिंगरप्रिंट का डाटा चेक खास वजह से किया जा रहा है। दरअसल, सेना भर्ती में आने वाले हजारों युवाओं के दस्तावेज तो खंगालती है, लेकिन यह पता लगाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि भर्ती के लिए शैक्षणिक दस्तावेज जमा करवाने वाला शख्स वही है, जिसके नाम से शैक्षणिक दस्तावेज हैं। क्योंकि पहले स्कूलों व कालेजों की डिग्री व डीएमसी (डिटेल मार्क्स कार्ड) में छात्रों की फोटो चस्पा नहीं होता था। इसलिए कई ऐसे मामले पकड़ में आए, लेकिन अब इस नई व्यवस्था से सेना की ये चिंता भी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
indian army
ऐसे होगा डाटा चेक
सेना में भर्ती के लिए अभ्यर्थी पहले दौड़ में भाग लेंगे। इसमें जितने युवा पास होंगे, अगली कड़ी में उनका मेडिकल होगा। बस, उसी वक्त अभ्यर्थियों की आंखों की पुतली और फिंगरप्रिंट का डाटा कलेक्ट कर लिया जाएगा। उसके बाद मौजूद अभ्यर्थी के डाटा की पहचान उस शख्स के ‘आधार डाटा’ से ऑनलाइन की जाएगी, जिसके नाम से शैक्षणिक दस्तावेज होंगे। इस डाटा जांच के लिए सेना ने अपना खास साफ्टवेयर तैयार कर लिया है। डाटा जांच के बाद दूसरे के शैक्षणिक दस्तावेजों का दुरुपयोग कर सेना को धोखा देने वाला अभ्यर्थी वहीं पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Indian Army
डाटा चेक से पहले तीन अभ्यर्थी गायब
सूत्रों के अनुसार हरियाणा के मुलाना कस्बे में विगत दिनों हुई सेना की खुली भर्ती रैली में इस नई व्यवस्था को पहली बार इस्तेमाल किया गया। इस रैली में 1200 अभ्यर्थियों का दौड़ टेस्ट के बाद मेडिकल के लिए चयन किया गया। अब इन अभ्यर्थियों की आंखों की पुतली और फिंगरप्रिंट डाटा की जांच होनी थी। जैसे ही यह प्रक्रिया शुरू हुई तो 3 अभ्यर्थी अचानक गायब हो गए। इस प्रक्रिया के दौरान सेना उन्हें ढूंढती रही, लेकिन उनका अभी तक पता नहीं चल पाया।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें