भारतीय सेना में 10वीं पास के लिए भर्ती का सुनहरा मौका है, लेकिन अगर भर्ती से पहले ये आठ शर्तें पूरी कर दी तो आपका सिलेक्शन पक्का समझो।
विज्ञापन
2 of 9
सेना में भर्ती को रैली
- फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा में 4 से 13 अप्रैल तक महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी मुलाना के खेल स्टेडियम में खुली सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। सैनिक सामान्य ड्यूटी (सभी वर्ग), सैनिक सामान्य ड्यूटी गोरखा, सैनिक क्लर्क और स्टोरकीपर तकनीकी पदों के लिए भर्ती होगी।
विज्ञापन
3 of 9
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसलिए जल्दी से अप्लाई कीजिए, 9 फरवरी से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
4 of 9
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
25 मार्च तक भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। अगर आप भी आवेदन करता चाहते हैं तो www.joinindianarmy.nic पर लॉगइन कर सकते हैं। आवेदक 27 मार्च से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 9
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
सेना भर्ती मुख्यालय अंबाला के भर्ती निदेशक कर्नल सोमनाथ गुप्ता ने बताया कि वेबसाइट पर भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आयु, शैक्षणिक योग्यता सहित इस प्रक्रिया का पूरा ब्यौरा दिया गया है, इसलिए ध्यान से सही जानकारी के साथ अप्लाई करें।
विज्ञापन
6 of 9
सेना में भर्ती के लिए खुली रैली
कर्नल ने बताया कि उम्मीदवार को सरपंच या संबंधित अथॉरिटी के सिग्नेचर के साथ चरित्र प्रमाण पत्र और स्कूल से जारी चरित्र प्रमाण पत्र भी देना है, ताकि नकली दस्तावेजों के आधार पर भर्ती होने वाले युवाओं पर नकेल कसी जा सके।
विज्ञापन
7 of 9
indian army recruitment
कर्नल ने बताया कि आवेदक को भर्ती के समय आधार कार्ड लेकर आना होगा। रात में दो बजे ही भर्ती स्थल पर पहुंचना होगा, ताकि सूर्योदय से पहले शारीरिक दक्षता की सभी गतिविधियां पूरी हो सके। ऑनलाइन रजिस्टर्ड उम्मीदवार ही भर्ती में शामिल हों।
8 of 9
भारतीय सेना में भर्ती के लिए रैली
शारीरिक दक्षता में चुने गए युवकों का चिकित्सा टेस्ट होगा। चिकित्सा टेस्ट में अनफिट किए गए अभ्यार्थी 14 दिन के अंदर सेना अस्पताल में पुन: मेडिकल करवा सकते हैं, ऐसे में किसी भी तरह के नशीले पदार्थ या दवाई का सेवन करके न आएं तो अच्छा रहेगा।
कर्नल ने बताया कि आवेदन किसी के बहकावे में न आएं। सेना में भर्ती का सिस्टम बड़ा ही पारदर्शी है। पूरी भर्ती और लिखित परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होती है और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाती है।