फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम से जेल में मिलने आई मां और पत्नी, कह गई ऐसी बात...बाबा दिखा उदास

Wed, 14 Feb 2018 07:16 PM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
राम रहीम की मां
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम से मिलने के लिए मां और पत्नी जेल पहुंची। यहां उनकी बाबा से खुलकर बात हुई, लेकिन उसके बाद वह उदास दिखा...
विज्ञापन

2 of 6
Ram rahim
दरअसल, पंजाब के बठिंडा में मौड़ मंडी हुए बम ब्लास्ट की जांच का असर अब दिखने लगा है। इस बात का अंदाजा सोमवार को सुनारिया जेल में गुरमीत राम रहीम की मां नसीब कौर, पत्नी हरजीत कौर, बेटी अमरप्रीत व दामाद सनमीत की मुलाकात से लगाया जा रहा है। परिवार वालों की मुलाकात के ठीक बाद उसके वकील एस के गर्ग नरवाना ने भी गुरमीत राम रहीम से मुलाकात की है।
विज्ञापन

3 of 6
Ram rahim
चार माह बाद राम रहीम का पूरा परिवार अचानक सुनारिया जेल रोहतक पहुंचा, जहां पर सभी की करीब 20 मिनट मुलाकात हुई। जेल सूत्रों की मानें तो परिवार वालों ने बम ब्लास्ट मामले पर राम रहीम से चर्चा की है। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान मां और बेटे ने बाबा से परेशान न होने की बात की। साथ ही धैर्य रखने और मामले में पूरा सहयोग करने को भी कहा।

4 of 6
Ram rahim
जेल सूत्रों के मुताबिक, परिवार वालों से मिलने के बाद राम रहीम के चेहरे पर शिकन नजर आ रही थी। क्योंकि मुलाकात के लिए परिवार के आने से पहले राम रहीम ठीक था, पर उनके वापिस जाते समय काफी गुमसुम था। गौरतलब है कि एक साल पहले 31 जनवरी 2017 को पंजाब के मौड़ मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी और गुरमीत राम रहीम के समधी हरमिंदर सिंह जस्सी की जनसभा में धमाका हुआ था।
विज्ञापन

5 of 6
जेल में राम रहीम से मिलने आई मां, बेटा-बेटी और दामाद
इस धमाके में पांच मासूम बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई थी। डेरामुखी के करीबी रह चुके कुछ लोगों ने धमाका कराने का आरोप राम रहीम पर लगाया है। मामले की जांच कर रही पंजाब पुलिस को उस समय शक हुआ, जब पता चला कि ब्लास्ट के दौरान 16 बार सिरसा फोन किया गया। बाद में पुलिस को यह पता चला कि ब्लास्ट में इस्तेमाल बैटरी सिरसा से खरीदी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jasmeet Singh Insan
बताया जा रहा है कि ब्लास्ट में इस्तेमाल की गई कार डेरे में ही पेंट की गई थी। डेरे की बी-वर्कशॉप में ब्लास्ट में इस्तेमाल की गई कार को तैयार किया गया था। यहां एक लाल रंग की मारुति लाकर दी गई थी और इसे सफेद पेंट करने को कहा गया था। मामले में कुछ लोग गवाह के तौर पर खुद सामने आए हैं। इनमें से चार लोगों ने अदालत में बयान दर्ज करवा दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें