फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती होना है तो 10वीं पास रजिस्ट्रेशन कराएं, 1 जनवरी से करें ये काम

Tue, 26 Dec 2017 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
indian army
भारतीय सेना में भर्ती होना चाहते हैं तो 10वीं पास जल्दी से रजिस्ट्रेशन करा लें। आवेदकों को एक जनवरी से खास काम करना होगा, देखिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 9
INDIAN ARMY - फोटो : AMAR UJALA
हरियाणा के हिसार स्थित सेना भर्ती कार्यालय में 10 जनवरी से सेना में खुली भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिला हिसार, जींद, फतेहाबाद और सिरसा के युवा भाग ले सकेंगे। उम्मीदवारों को www.joinindianarmy.nic.in पर 25 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बिना आधार नंबर के आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार 1 जनवरी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 9
भारतीय सेना
हिसार भर्ती कार्यालय के निदेशक ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय हिसार में 10 से 20 जनवरी तक सेना में सैनिक (सामान्य ड्यूटी), सैनिक (लिपिक/स्टोर कीपर/ तकनीकी), सैनिक तकनीकी, सैनिक ट्रेड मैन औरद्भ जेसीओ श्रेणी के पदों के लिए भर्ती का आयोजन किया जाएगा। भर्ती के समय आवेदक को अपने साथ मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। आधार कार्ड की मूल प्रति भी साथ लेकर आएं।

4 of 9
indian army
इन दस्तावेजों में आवेदन की कॉपी के साथ-साथ मैट्रिक/12वीं का प्रमाण पत्र, बोनाफाइड हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और अविवाहित प्रमाण पत्र की मूल प्रति साथ लानी अनिवार्य हैं। खिलाड़ी को मूल प्रमाण पत्र के साथ निदेशक हरियाणा युवा मामले विभाग का ग्रेडेसन सर्टिफिकेट साथ लाना होगा। सैनिक/भूतपूर्व सैनिक/विधवाओं के पुत्र अपने साथ संबंध प्रमाण पत्र की मूल प्रति साथ अवश्य लाएं।
विज्ञापन

5 of 9
INDIAN ARMY - फोटो : file photo
इसके अलावा 16 रंगीन पासपोर्ट फोटो, जिस पर नाम, जन्मतिथि छपी हो। सिख उम्मेदवारों की फोटो पगड़ी और पटके के साथ हो। भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय स्वयं का नाम, माता का नाम, अपनी जन्मतिथि, मैट्रिक प्रमाण पत्र के ब्योरे के साथ स्वयं का ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर की जानकारी देनी होगी। 10 से 20 केबी पासपोर्ट साइज का फोटो, 5 से 10 केबी के हस्ताक्षर का स्कैन फोटो भी अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

6 of 9
भारतीय सेना - फोटो : ANI
सैनिक जनरल ड्यूटी के लिए उम्मीदवार 12वीं पास, लंबाई 170 सेमी., वजन 50 किलोग्राम, सीना 77/85 सेमी. होना जरूरी है। सैनिक जनरल ड्यूटी (गोरखा उम्मीदवार) के लिए शिक्षा दसवीं पास, लंबाई 157 सेमी., वजन 48 किलोग्राम, सीना 77/82 सेमी. होना चाहिए। सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी पद के लिए उम्मीदवार 12वीं पास, लंबाई 162 सेमी., वजन 50 किलोग्राम, सीना 77/82 सेमी. होना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 9
Indian Army
सैनिक तकनीकी के लिए विज्ञान विषय में 12वीं पास, कद 170 सेमी., वजन 50 किलोग्राम, सीना 77/82 सेमी. होना चाहिए। सैनिक ट्रेड्समैन के लिए शिक्षा आईटीआई के साथ दसवीं पास, कद 170 सेमी., वजन 50 किलोग्राम, सीना 77/82 सेमी. और कनिष्ठ कमिशन्ड अधिकारी धार्मिक शिक्षक (जेसीओ) के लिए किसी भी विषय में स्नातक, आयु एक अक्तूबर 2017 तक 27 से 34 वर्ष, कद 160 सेमी., वजन 50 किलोग्राम, सीना 77/82 सेमी. होना चाहिए।

8 of 9
indian army
तहसील अनुसार तय की तारीखें
10 जनवरी को जिला हिसार की हिसार व आदमपुर तहसील, 11 जनवरी को हांसी व बास तहसील, 12 जनवरी को बरवाला व नारनौंद तहसील, 13 जनवरी को जींद जिला की जींद व नरवाना तहसील, 14 जनवरी को जुलाना व सफीदों तहसील, 15 जनवरी को फतेहाबाद की फतेहाबाद टोहाना व रतिया तहसील, 16 जनवरी को सिरसा जिला की सिरसा व ऐलनाबाद, 17 जनवरी को डबवाली व रानियां तहसील के उम्मीदवार भर्ती में भाग लेंगे।
विज्ञापन

9 of 9
भारतीय सेना
सुबह 3.30 बजे होगी शुरू
शारीरिक दक्षता परीक्षण में उम्मीदवार को 1.6 किलोमीटर की दौड़ ग्रुप एक के लिए 5.30 मिनट, ग्रुप दो के लिए 5.31 से 5.45 मिनट का समय होगा। पुशअप कम से कम 6 बार, नौ फिट का गड्ढा कूदना और जिगजैग बैलेंस पर चलना शामिल होगा। 1.6 किलोमीटर की दौड़ तारकौल रोड पर आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवार शूज पहनकर आएंगे। भर्ती रैली के लिए गेट रोजाना सुबह 1.00 बजे खुलेगा तथा सुबह 5 बजे बंद हो जाएगा। दौड़ रोजाना सुबह 3.30 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें