पाकिस्तान की बौखलाहट देखते हुए देश भर में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है, वहीं सेना के जवानो को किसी भी तरह के हमले के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
बॉर्डर क्षेत्र
करीब सौ घुसपैठिए बार्डर क्रास करने की फिराक में हैं। वे सैन्य कैंपों व यूनिटों को भी निशाना बना सकते हैं। उत्तर भारत की छावनियां आतंकी व घुसपैठियों की गतिविधियों से सावधान रहें। यह अलर्ट सैन्य खुफिया एजेंसियों के खुलासे के बाद उत्तर भारत की सभी प्रमुख छावनियों को दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
बॉर्डर
एजेंसियों ने यह भी दावा किया है कि सेना की ओर से पिछले दिनों नौशेरा में पाक बंकरों को उड़ाने की घटना के बाद से पाक सेना खासी नाराज है। पाक सेना के खिलाफ नौशरा में बंकर उड़ाने के वीडियो को सेना ने जारी कर दिया है, जिसमें यह दावा किया गया है कि भारतीय सेना ने कृष्णा घाटी में पाक सेना की ओर से दो जवानों की हत्या कर उनके शवों को खुद-बुर्द करने का बदला ले लिया है।
4 of 6
बॉर्डर
सैन्य सूत्रों के अनुसार, इसीलिए खुफिया एजेंसियों ने दावा किया है कि लगभग सौ संदिग्ध लोग बार्डर क्रास करने की फिराक में हैं। ये घुसपैठिये सैन्य छावनियों व यूनिटों में घुसकर आंतकी हमले कर सकते हैं। घुसपैठ सीजफायर उल्लंघना की आड़ में हो सकती है। घुसपैठियों को बार्डर क्रास करवाने में पाक सेना भी पूरी मदद भी कर रही है तो हमारी छावनियों को ज्यादा चौकन्ना रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
5 of 6
pak border
खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट दिया है कि पाक घुसपैठियों के बूते आतंकी हमले करवा सकता है। खुफिया एजेंसियों के इस इनपुट के बाद घाटी के अतिरिक्त उत्तर भारत की तमाम प्रमुख छावनियों पूरी तरह से सतर्क हो गई है। एजेंसियों ने दावा किया है कि संदिग्धों की इसीलिए पाक सेना की ओर से जितनी बार सीजफायर की उल्लंघना पिछली साल हुई थी, उतनी बार यह उल्लंघना इस साल महज चार महीनों में हो चुकी है।
वर्ष 2016 में पाक सेना ने 228 बार सीजफायर उल्लंघना की थी, लेकिन इस साल अप्रैल तक सीजफायर उल्लंघना का आंकड़ा 221 तक पहुंच चुका है। एजेंसियों का दावा है कि सीजफायर की आड़ में पाक सेना संदिग्धों की घुसपैठ करवाने में सफल होती है।