फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आर्मी और एयरफोर्स के बाद BSF का बड़ा फैसला, हैरान रह गए अफसर-जवान

Sun, 17 Jun 2018 09:53 AM IST
मोहित धुपड़अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
bsf
इंडियन आर्मी और एयरफोर्स के बाद बीएसएफ ने एक बड़ा फैसला लिया और फरमान जारी कर दिया, जिससे जानकर अफसर और जवान चौंक गए। सभी यूनिटों में इस नए फैसले के पालन हेतु निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
BSF
दरअसल, बीएसएफ की यूनिटों और चौकियों में अब पॉलिथीन ले जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है। कोई भी जवान और अफसर यूनिटों व चौकी में प्लास्टिक की थैली में सामान नहीं ले जा सकेगा। बीएसएफ की ओर से पॉलीथिन फ्री अभियान के तहत यह निर्णय लिया गया है। इसके प्रति जागरूक करने के लिए बीएसएफ की यूनिटों और चौकियों में बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
बीएसएफ
मुख्यद्वार के पास लगाए जा रहे इन सूचनात्मक बोर्डों पर लिखा जा रहा है कि ‘सभी बीएसएफ कंपनी में कोई भी जवान बाहर से कोई सामान प्लास्टिक थैली में नहीं लाएगा। परिसर को पूरी तरह पॉलीथिन फ्री बनाया जाएगा।’ यह आदेश आला अफसरों के निर्देशानुसार कंपनी कमांडेंट के हवाले से बोर्डों पर अंकित करवाएं जा रहे हैं। संबंधित आदेश बीएसएफ की सभी आउट पोस्ट के लिए भी जारी किए गए हैं।

4 of 6
बीएसएफ में लड़कियां
बीएसएफ की सभी यूनिटों व चौकियों में मौजूद कैंटीनों में भी सब्जी, फल व अन्य सामान प्लास्टिक थैलियों में न लाने के भी आदेश दिए गए हैं। जवानों को सामान लाने व ले जाने के लिए जूट, कागज, कपड़े एवं डिस्पोजल थैलों का इस्तेमाल करने को कहा गया है। बीएसएफ के एक अफसर ने बताया कि ये निर्देश ‘पॉलीथिन फ्री बीएसएफ कैंपस’ अभियान के मद्देनजर दिए गए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
bsf
आर्मी और एयरफोर्स अपनी यूनिटों व एरिया में पॉलिथीन पर पहले ही प्रतिबंध लगा चुकी है। सेना की ओर से तो सभी सैन्य छावनियों में पॉलीथिन इस्तेमाल पर बैन है। इस बाबत सैन्य क्षेत्रों में विभिन्न सड़कों पर बोर्ड भी लगाए जा चुके हैं। सेना व एयरफोर्स की कैंटीनें भी पॉलीथिन मुक्त हैं। अब बीएसएफ ने भी अपने परिसर को पॉलिथीन से पूरी तरह मुक्त करने की पहल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बॉर्डर पर BSF
बीएसएफ के एक कमांडेंट ने बताया कि पॉलीथिन फ्री बीएसएफ कैंपस के साथ-साथ बीएसएफ इस बाबत लोगों को भी कैंप लगाकर जागरूक करेगी। इस संबंध में सिविलियन एरिया में जागरूकता शिविर लगाया जाएगा, जिसमें स्वच्छता, प्रदूषण और पर्यावरण पर फोकस करते हुए जागरूकता लेक्चर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें