फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन टेंपल में हाथ जोड़े, लंगर चखते दिखे आर्मी चीफ, कश्मीर के पत्थरबाजों पर कह गए बड़ी बात

Tue, 10 Jul 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
इंडियन आर्मी चीफ बिपिन रावत
इंडियन आर्मी चीफ बिपिन रावत गोल्डन टेंपल में हाथ जोड़े, संगत के साथ नीचे कतार में बैठकर लंगर चखते नजर आए। यहां उन्होंने कश्मीर के पत्थरबाजों और पाकिस्तान को लेकर बड़ी बात कही, जानिए आखिर वे क्या बोले।
विज्ञापन

2 of 6
इंडियन आर्मी चीफ बिपिन रावत
जनरल रावत पत्नी मधुलिका रावत व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पंजाब में अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए आए थे। उन्होंने भारतीय सेना के सभी सैनिकों व सेना की चढदी कला के लिए अरदास की। जनरल रावत अपने परिवार के साथ लंगर भवन भी गए और लंगर ग्रहण किया। उन्होंने अरदास के लिए कड़ाह प्रसाद की देग करवाई।
विज्ञापन

3 of 6
इंडियन आर्मी चीफ बिपिन रावत
एसजीपीसी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने जनरल रावत उनके परिवार के सदस्यों और अन्य सैन्य अधिकारियों को सम्मानित किया। सेना प्रमुख भारत-पाक बंटवारे को लेकर बनाए गए म्यूजियम को देखने भी गए। वहां उन्होंने बंटवारे के दौरान हुई घटनाओं के दस्तावेजों व इतिहास की जानकारी हासिल की।

4 of 6
इंडियन आर्मी चीफ बिपिन रावत
इस मौके पर आर्मी चीफ ने कश्मीर के पत्थरबाजों के बारे में कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। जांच में सामने आया है कि पत्थरबाजों को पाकिस्तान शह दे  रहा है। इस पर सेना नजर रखे हुए है। पत्थरबाजों ने देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती पैदा कर दी है। इस चुनौती पर नियंत्रित करने के लिए सरकार ने जो नीति बनाई है उसे सही ढंग से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
इंडियन आर्मी चीफ बिपिन रावत
आर्मी चीफ ने कहा कि इस नीति के बढ़िया परिणाम बहुत जल्द देखने को मिलेंगे। सेना देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वचनबद्ध है, वहीं देश की अंतरिक सुरक्षा पर भी किसी कीमत पर आंच नहीं आने दी जा सकती। सेना हर तरह की चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। आतंकी घटनाओं को लेकर सरकार भी चिंतित है, प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंडियन आर्मी चीफ बिपिन रावत
आर्मी चीफ ने श्री दरबार साहिब सूचना केंद्र में विजिटर बुक में लिखा कि उन्हें श्री दरबार साहिब से आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा महसूस हुआ। भारतीय फौज को सिखों पर गर्व है। उन्होंने देश की सुरक्षा लिए बहुत काम किया है। उनकी कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता। सेना में सिखों की संख्या घटाने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें