इंडियन एयरफोर्स में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। एक सुनहरा मौका मिलने जा रहा है, तो अपनी कमर कस लीजिए।
विज्ञापन
2 of 6
इंडियन एयरफोर्स
दरअसल, पायलट बनने के इच्छुक एयरक्राफ्ट फ्लाइंग ट्रेनिंग लेने वाले हरियाणा के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा सरकार जहां अब सूबे के फ्लाइंग क्लबों को अपग्रेड करेगी, वहीं युवाओं के लिए यहां ट्रेनिंग स्टैंडर्ड को भी एडवांस किया जाएगा। इतना ही नहीं, इन फ्लाइंग क्लबों के बेड़े में युवाओं की ट्रेनिंग के लिए दो नए एयरक्राफ्ट (सेसना-172) भी आने वाले हैं।
विज्ञापन
3 of 6
इंडियन एयरफोर्स
हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ सिविल एविएशन विभाग ने उक्त अपग्रेडेशन के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। दो एयरक्राफ्ट्स की खरीद के लिए हरियाणा सरकार ने मंजूरी भी दे दी है। हरियाणा में इस विभाग के अधीनस्थ तीन फ्लाइंग क्लब पिंजौर, करनाल व हिसार में मौजूद हैं। इन तीनों फ्लाइंग क्लबों में हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों से काफी युवा छात्र फ्लाइंग ट्रेनिंग लेते हैं।
4 of 6
इंडियन एयरफोर्स
युवाओं की ट्रेनिंग के लिए पिंजौर फ्लाइंग क्लब में 3, करनाल फ्लाइंग क्लब में 2 व हिसार फ्लाइंग क्लब में 2 एयरक्राफ्ट मौजूद हैं। इन एयरक्राफ्टस में सेसना-172 और सेसना-152 शामिल है, लेकिन अब जल्द हरियाणा सरकार दो नए एयरक्राफ्ट खरीदने वाली है। हरियाणा के इन तीनों फ्लाइंग क्लबों में अब विभाग ट्रेनिंग स्टैंडर्ड भी एडवांस करेगा। यहां फ्लाइंग ट्रेनिंग कोर्स बहुत ही शानदार है।
विज्ञापन
5 of 6
इंडियन एयरफोर्स राडार अपग्रेडेशन सिस्टम
डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन के तहत यहां ट्रेनिंग कोर्स नियमानुसार करवाए जाते हैं। अब यहां फ्लाइंग ट्रेनिंग स्टैंडर्ड को और बेहतर बनाने के लिए विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। चीफ फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर कैप्टन डीके पूनिया के अनुसार यहां फ्लाइंग कोर्स की खासियत यहां का अनुशासन है। इसलिए इन फ्लाइंग क्लबों ने देश को बेहतर पॉयलट्स दिए हैं, जो विभिन्न एयरलाइंस कंपनियों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
पिंजौर और करनाल फ्लाइंग क्लब में तो फ्लाइंग बढ़िया चल रही है, लेकिन हिसार फ्लाइंग क्लब में उड़ान ठप है। आलम यह है कि पिंजौर फ्लाइंग क्लब को गत वर्ष 1500 घंटे फ्लाइंग का टारगेट दिया गया था, लेकिन यहां 1897 घंटे फ्लाइंग हुई। करनाल फ्लाइंग क्लब में भी 1500 घंटे फ्लाइंग टारगेट था, लेकिन फ्लाइंग हुई 1498 घंटे। हिसार फ्लाइंग क्लब में उड़ान नहीं हुई। अब विभाग दावा कर रहा है कि हिसार फ्लाइंग क्लब के नए इंस्ट्रक्टर के लिए आवेदन मांग लिए गए हैं। जल्द यहां फ्लाइंग शुरू होगी।