फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के दुश्मन अब खैर मनाएंगे, आसमान से ऐसी आफत बरसेगी, बदला पूरा होगा

Fri, 21 Jul 2017 10:06 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
इंडियन एयरफोर्स
देश के दुश्मनों ने बहुत कहर बरपा लिया, अब वे अपनी खैर मनाएंगे। उनके सिर पर आसमान से ऐसी आफत बरसेगी कि खात्मा हो जाएगा, बदला भी पूरा होगा।
विज्ञापन

2 of 6
इं​डियन एयरफोर्स चीफ बीएस धनोआ
दरअसल, अब इंडियन एयरफोर्स की ताकत और ज्यादा बढ़ेगी। फ्रांस की सरकार और एयरफोर्स अथारिटी इसके लिए जहां भारत की पूरी मदद करेगा, वहीं फ्रांस सैन्य प्रशिक्षणों में भी भारत को अपना सहयोग देगा। इसी के चलते एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ बीस जुलाई तक फ्रांस दौरे पर है। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य इंडियन एयरफोर्स को फ्रांस की मदद से और मजबूत बनाना है।

 
विज्ञापन

3 of 6
इं​डियन एयरफोर्स चीफ बीएस धनोआ
इस दौरे के बारे में जानकारी देते हुए एयरफोर्स के एक आला अफसर ने बताया कि इस दौरान एयर चीफ मार्शल के दौरे से दोनों देशों में मौजूदा रक्षा सहयोग को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान फ्रांस इंडिया की मिलिट्री ट्रेनिंग कोर्सेज को और एडवांस और अपग्रेड करने में भी अपनी मदद करेगा। इस दौरे के दौरान एयर चीफ मार्शल की फ्रांसिसी सशस्त्र बलों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से भी बातचीत हुई।

4 of 6
इं​डियन एयरफोर्स चीफ बीएस धनोआ
इस इस दौरान वर्तमान भू-राजनीतिक परिदृश्य में दोनों देशों के सशस्त्र बलों के सामने मौजूद चुनौतियों पर चर्चा की गई। एयर चीफ मार्शल ने फ्रांस की मिलिट्री एविएशन इंडस्ट्री का भी जायजा लिया। एयर चीफ मार्शल इंडस्ट्री की नई तकनीकों से रू-ब-रू हुए और वहां इंडस्ट्री प्रतिनिधियों से जानकारी हासिल की। इसी दौरान उन्होंने इंडियन राफेल पीएमटी इंफ्रास्ट्रक्चर ईकाई का भी विजिट किया।
विज्ञापन

5 of 6
इं​डियन एयरफोर्स चीफ बीएस धनोआ
इस दौरे के दौरान एयर चीफ मार्शल ने फ्रांस में दोनों देशों के संयुक्त वायु अभ्यास के चलते एक घंटा राफेल जेट की उड़ान भी भरी। उल्लेखनीय है कि भारत ने फ्रांस से करीब 59 हजार करोड़ की लागत से 36 राफेल जेट खरीदे जाने हैं। पिछले साल सितंबर में दोनों देशों के बीच ये डील फाइनल हुई थी और आने वाले तीन से पांच सालों के बीच फ्रांस इसकी डिलीवरी इंडिया को करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एयर चीफ धनोआ
उससे पहले फ्रांस जाकर एयरचीफ मार्शन ने राफेल जेट की उड़ान भर फर्स्ट हैंड अनुभव हासिल किया। राफेल लड़ाकू जेट की खास बात यह है कि यह परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है और नवीनतम मिसाइलों और एडवांस तकनीक से लैस हैं। इंडियन एयरफोर्स के बेड़े में यदि ये राफेल जेट पहुंचते हैं तो निसंदेह दुश्मन देशों की चिंताएं जरूर बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें