फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली टेस्ट से पहले बेबाकी से बोले शास्त्री, चली 'स्टेन'गन

Wed, 04 Nov 2015 03:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 7
मोहाली टेस्ट की पूर्व संध्या पर टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्त्री ने बेबाकी से कई मुद्दों पर बात की, वहीं, डेल स्टेन भी बोले। देखिए, बातचीत के अंश।
विज्ञापन

मोहाली टेस्ट से पहले बेबाकी से बोले शास्त्री, चली 'स्टेन'गन

2 of 7
पीसीए स्टेडियम में प्रेसवार्ता के दौरान रवि शास्त्री बोले, कि टीम में स्पिनर आर.अश्विन के अलावा भी कई बेहतरीन स्पिन गेंदबाज हैं, जो मैच को एकतरफा बना सकते हैं। जब यह पूछा गया कि 5 नंवबर को होने वाले मुकाबले में प्लेइंग खिलाड़ी कौन से होंगे तो उनका जवाब था कि विकेट व मौसम के मिजाज के बाद टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

मोहाली टेस्ट से पहले बेबाकी से बोले शास्त्री, चली 'स्टेन'गन

3 of 7
मुंबई वनडे के बाद पिच क्यूरेटर से बहसने के बाद सुर्खियों में रहने वाले रवि शास्त्री मोहाली की विकेट के बारे में बोलने से परहेज करते दिखे। उन्होंने कहा कि अभी तक विकेट देखा नहीं है। जब वह मैदान पर गए तो विकेट कवर थी।

मोहाली टेस्ट से पहले बेबाकी से बोले शास्त्री, चली 'स्टेन'गन

4 of 7
शास्त्री ने कहा कि विराट कोहली को टेस्ट टीम की कमान संभालते हुए एक साल हो गया। 26 साल की उम्र में विराट एक बेहतरीन कप्तान बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम पर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं है।
विज्ञापन

मोहाली टेस्ट से पहले बेबाकी से बोले शास्त्री, चली 'स्टेन'गन

5 of 7
शास्त्री के मुताबिक, 5 नवंबर से होने वाले पहले टेस्ट में पूरी टीम अपनी नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतरेगी। भारतीय टेस्ट टीम में युवा खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। भारतीय टेस्ट टीम के अधिकतर खिलाड़ियों की उम्र 25 से 27 साल के बीच है।
विज्ञापन

मोहाली टेस्ट से पहले बेबाकी से बोले शास्त्री, चली 'स्टेन'गन

6 of 7
डेल स्टेन ने कहा कि भारत के टेस्ट टीम कप्तान विराट कोहली शानदार खिलाड़ी हैं। उनके आक्रमण को रोकने के लिए हमारी टीम ने खास रणनीति बनाई गई है। स्टेन ने कहा कि वह भारत में काफी खेल चुके हैं और उन्हें यहां पर गेंदबाजी करना पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली टेस्ट से पहले बेबाकी से बोले शास्त्री, चली 'स्टेन'गन

7 of 7
पांच नवंबर से पीसीए स्टेडियम मोहाली में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच की तैयारी के लिए दोनों टीमों ने नेट पर जमकर पसीना बहाया। दोनों ही टीमों ने करीब 4 घंटे तक अभ्यास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें