सरहद पर तो पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया ही जाता है, भारतीय जवानों ने अब दुश्मन देश को रूस की जमीन पर करारी शिकस्त दी, कनेक्शन युद्धाभ्यास से जुड़ा है।
विज्ञापन
2 of 5
भारत बनाम पाकिस्तान
रूस में बीते दिन संपन्न हुए आठ देशों के संयुक्त युद्धाभ्यास में भारतीय सेना के 200 जवानों ने अपने पराक्रम का डंका बजाया। इसी दौरान सात देशों की सैन्य टीमों के बीच इंटरनेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप का भी आयोजन किया गया था। टूर्नामेंट का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान की सैन्य टीमों के बीच खेला गया। जिसमें भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
3 of 5
भारत बनाम पाकिस्तान
हालांकि सुरक्षा कारणों की वजह से रूस में खेले गए सातों देशों की सैन्य टीमों के इस इंटरनेशनल टूर्नामेंट को सार्वजनिक नहीं किया गया था। लेकिन भारतीय जवानों ने इस प्रतियोगिता को जीतकर यह साबित कर दिया कि भारतीय जवान न केवल युद्ध कला, बल्कि खेलों में भी पूरा दमखम रखते हैं।
4 of 5
भारत बनाम पाकिस्तान
इस टूर्नामेंट में चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, तजाकिस्तान, पाकिस्तान व भारत की सैन्य टीमें शामिल थीं। वॉलीबाल टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय सैन्य टीम ने पाकिस्तानी सैन्य टीम को 18-25, 12-25 व 16-25 से धूल चटाई। फाइनल मैच के बाद भारतीय सेना की वॉलीबाल टीम को ट्राफी प्रदान की गई।
चखा खीर, खुरमा, पाक पेड़े का स्वाद, फिर भंगड़ा पर धमाल किया
रूस में इस टूर्नामेंट और युद्धाभ्यास के दौरान आठों देशों के लोकनृत्यों व स्वदेशी खानपान की दावतों का दौर भी चला। पाकिस्तान और भारत की सेना ने भी एक-दूसरे के लिए खास दावतों का इंतजाम किया। भारतीय सेना के जवानों व अफसरों ने पाकिस्तान की दावत में जहां खीर खुरमा, पाक पेड़े, बिरयानी समेत अन्य व्यंजनों का स्वाद चखा, वहीं भारत की ओर से दी गई दावत में पाक सेना को पंजाबी व्यंजन परोसे गए। इस दौरान भारतीय जवानों ने परंपरागत परिधान पहनकर भंगड़े पर ऐसा धमाल मचाया कि पाकिस्तान समेत सभी देशों के जवान भी खुद को झूमने से रोक नहीं पाए।