पर्थ में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच हुए मैच में पहली बार खेल रहे बेटे की बॉलिंग को देखने के लिए गांव में अलग जोश था। बड़ी स्क्रीन थी। देखिए। -रिपोर्ट/डीडी गोयल, सिरसा
विज्ञापन
बिग स्क्रीन पर 'बीमार' बेटे को खेलते देखा, हर बॉल पर आतिशबाजी
2 of 5
मैच में भारत को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन डबवाली के बाएं हाथ के मध्यम गति गेंदबाज बरिंद्र सरां ने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में दर्शकों का दिल जीत लिया। खासकर अपने गांववासियों का।
विज्ञापन
बिग स्क्रीन पर 'बीमार' बेटे को खेलते देखा, हर बॉल पर आतिशबाजी
3 of 5
परिजनों ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले बुखार होने के बावजूद उसने शानदार प्रदर्शन किया। परिजनों ने बताया कि टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन पर फैसला हुआ तो तुरंत गांव पन्नीवाला मोरिकां खुशी से झूम उठा। कारण था गांव के युवा बरिंद्र सरां का टीम में शामिल होना।
बिग स्क्रीन पर 'बीमार' बेटे को खेलते देखा, हर बॉल पर आतिशबाजी
4 of 5
ग्रामीणों ने गांव के बीचों बीच बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच देखा। सरां ने ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में मेजबान टीम का पहला विकेट झटका, उसी के साथ ही उनके पैतृक गांव पन्नीवाला मोरिकां में पटाखे चलाने शुरू हो गए। ग्रामीण जमकर नाचे। जो बोले, सो निहाल, सत श्री अकाल के नारों से गांव गूंज उठा।
बिग स्क्रीन पर 'बीमार' बेटे को खेलते देखा, हर बॉल पर आतिशबाजी
5 of 5
गांव के बेटे को खेलता देखने के लिए बच्चों, बुजुर्गों में जोश दिखाई दिया। 85 वर्षीय मोहन सिंह, 60 वर्षीय गुरदीप सिंह, 75 वर्षीय गुरसेवक सिंह ने कहा कि असीं हरयाणे दी खुंज ते बैठे हां, बरिंद्र ने पूरी दुनियां विच साड्ढा ना उच्चा कर दित्ता। सानूं, आस ना।