पाकिस्तान की छाती पर लहराये गये देश के सबसे ऊंचे झंडे ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसकी खासियतें जानकर आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया
5 मार्च को पंजाब के अमृतसर में अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया। फहराए जाने के साथ ही वाघा सीमा का नाम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। पंजाब के नगर निकाय मंत्री अनिल जोशी ने इस ध्वज को फहराया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आईजी बीएसएफ मुख्यालय सुमेर सिंह भी पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 8
अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया
सुमेर सिंह ने बताया कि वाघा बॉर्डर पर सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने की बात पहले उन्हीं के मन में आई थी। उस समय वह बीएसएफ में डीआईजी, बॉर्डर रेंज थे। उन्होंने निकाय मंत्री अनिल जोशी से संपर्क कर इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास भेजा था, जो मंजूर हो गया था।
4 of 8
अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया
पंजाब के निकाय मंत्री अनिल जोशी कहते हैं कि 360 फुट ऊंचे इस ध्वज को लाहौर से भी देखा जा सकेगा। भारत इलेक्ट्रानिक कंपनी होशियारपुर ने यह तिरंगा लगाया है। तीन साल तक यह कंपनी तिरंगा के संभाल के लिए पैसा खर्च करेगी। कंपनी किन्हीं कारणों से पीछे हटती है तो तिरंगे के रख खाव के लिए जब तक वह जीवित हैं, सारा खर्च खुद उठाएंगे।
विज्ञापन
5 of 8
अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया
खासियतें: 360 फुट ऊंचा, 3.50 करोड़ रुपये का खर्च किया निर्माण पर, 55 टन लोहे से पोल को खड़ा करने के लिए मंच तैयार, 60 लाख रुपये किराए पर पोल खड़ा करने के लिए हाइड्रोलिक क्रेन मंगवाई, 120 फुट चौड़ा और 80 फुट ऊंचा है राष्ट्रीय ध्वज, पोल 350 फुट ऊंचा और 110 फुट मोटा है। 12 तिरंगे झंडे रिजर्व में रखे गए हैं, ताकि खराब होने पर बदला जा सके।
विज्ञापन
6 of 8
अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया
मंत्री अनिल जोशी ने बताया कि सबसे ऊंचा यह तिरंगा फहराने पर पाकिस्तान ने आपत्ति जताई है। पाक रेंजर्स ने सीमा सुरक्षा बल से शिकायत भी की है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संधि के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए झंडे को हटाने की मांग की है, लेकिन बता दूं कि हमें अपनी जमीन पर झंडा फहराने से कोई नहीं रोक सकता। झंडे को जीरो लाइन से 200 मीटर पहले लगाया गया है। इससे किसी भी प्रकार की अंतरराष्ट्रीय संधि का उल्लंघन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
7 of 8
अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया
पाकिस्तान में दोपहर को अजान होते ही भारत की तरफ मेरे देश की माटी सोना उगले, उगले हीरे मोती देश भक्ति गीत बज उठा। एक तरफ पाकिस्तान मसजिद में खुदा की इबादत कर रहा था तो दूसरी तरफ भारत में तिरंगे को सैल्यूट किया जा रहा था। देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराते ही अटारी बार्डर का नाम विश्व भर रिकार्ड बन गया। पहले दिन ही करीब 25 हजार देश-विदेश के लोगों ने नमन किया।
अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया
बीएसएफ जवान विक्रांत त्यागी (उत्तर प्रदेश), जीके उमाशंकर (कर्नाटक), राजबीर (हरियाणा), रवि ठाकुर (हिमाचल), रंजीत सिंह (पंजाब) व सौरव मुखर्जी (कोलकाता) ने देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने के पहले राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया। तिरंगा फहराने के बाद जवानों ने कहा कि हमें खुशी है कि देश के सबसे ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को फहराते समय उन्होंने नमन किया है।